फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   andhra cop gets ashok chakra for killing nine naxal leaders

नौ नक्सलियों को ढेर करने वाले जांबाज को अशोक चक्र

Thu, 15 Aug 2013 12:01 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 15 Aug 2013 12:01 AM IST
विज्ञापन
andhra cop gets ashok chakra for killing nine naxal leaders

नौ शीर्ष नक्सली नेताओं के खात्मे में अहम भूमिका निभाने वाले आंध्र प्रदेश के सब इंस्पेक्टर केएलवीएसएसएचएनवी प्रसाद बाबू को बुधवार को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। प्रसाद बाबू प्रदेश के नक्सल विरोधी बल में कार्यरत हैं।

विज्ञापन


अशोक चक्र शांतिकाल के दौरान अदम्य साहस के लिए दिए जाने वाला सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है। इसके अलावा तीन जवानों को कीर्ति चक्र प्रदान किया गया।

कीर्ति चक्र से सम्मानित होने वालों में असम पुलिस के इंस्पेक्टर लोहित सोनोवाल भी है। इसके अलावा नौसेना के कमांडर अभिलाष तिम्मे को सम्मानित किया गया।

कीर्ति चक्र शांतिकाल के दौरान दिया जाने वाला दूसरा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है। अभिलाष पहले भारतीय हैं जिन्होंने अकेले दुनिया की जलयात्रा की।

प्रसाद बाबू ने आंध्र प्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा के पास नक्सल विरोधी अभियान में ग्रेहाउंड्स यूनिट का नेतृत्व करते हुए अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया। रक्षा मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रसाद बाबू ने शहीद होने से पहले नक्सलियों के नौ शीर्ष नेताओं को मार गिराने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


तीनों सेनाओं के सुप्रीम कमांडर राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक अशोक चक्र, 3 कीर्ति चक्र और 10 शौर्य चक्र समेत कुल 43 वीरता पदक दिए जाने को अपनी मंजूरी दी। पंजाब रेजीमेंट (22 राष्ट्रीय राइफल) के मेजर महेश कुमार को भी कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेश कुमार को यह पुरस्कार जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान लश्कर ए ताइबा और विदेशी आतंकियों को ढेर करने के लिए दिया गया।

पंजाब के लुधियाना निवासी कुमार ने पिछले साल 18 दिसंबर को दो विदेशी आतंकवादियों को मार गिराया था। इसी तरह से 21 अक्तूबर को उन्होंने आमने सामने की मुठभेड़ में उन्होंने एक आतंकी को ढेर कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed