और अब भाजपा के टारगेट पर ‘गायत्री’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा यूपी के झांसी में एक प्रेस वार्ता के दौरान कि यादव सिंह व अनिल यादव पर कार्रवाई होने के बाद अब पार्टी के टारगेट पर खनन राज्य मंत्री गायत्री प्रजापति हैं। गायत्री मंत्री नहीं, खनन माफिया हैं। धरती की छाती चीरकर हो रहे खनन पर रायल्टी की जगह गुंडा टैक्स वसूला जा रहा है।
पंचायत चुनाव के तीसरे व चौथे चरण की समीक्षा करने झांसी आए डॅ. वाजपेयी ने यह आरोप शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान पिछले तीन साल से दैवी आपदा झेल रहा है। पहले सूखा फिर अतिवृष्टि और इस साल फिर किसान सूखे का सामना कर रहा है।
स्थिति यह है कि प्रदेश के बुंदेलखंड समेत 69 जिले सूखाग्रस्त हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार को पूरे सूबे को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार किसानों को हर साल खाद पर 78 अरब से अधिक की सब्सिडी देती है।
सपा व बसपा नंबर एक के दुश्मन
प्रदेश सरकार को चाहिए कि यह सब्सिडी किसानों के खातों में डाले, ताकि वह
खुले बाजार से खाद खरीद सकें। सपा मुखिया मुलायम सिंह द्वारा बिहार चुनाव
को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि सपा व बसपा उनके नंबर एक दुश्मन
हैं। भविष्य में दोनों पार्टियों से भाजपा का कोई समझौता नहीं होने वाला
है।
दादरी की घटना को निंदनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार
अखलाक के परिवार को 45 लाख नकद व परिवार के एक सदस्य को नौकरी दे रही है,
दूसरी तरफ इसी तरह के घटनाक्रम में जान गंवाने वाले 19 मेडल प्राप्त दरोगा
मनोज मिश्रा के परिवार की कोई सुध लेने वाला नहीं है।
प्रदेश सरकार
मुजफ्फरनगर के मुख्य आरोपी को सरकारी खर्च पर चार्टर्ड प्लेन से लखनऊ
बुलाती है। प्रदेश सरकार को आरोपी को बुलाने का क्या मकसद था, इसका जवाब
देना होगा। एडीजी अमिताभ ठाकुर के खिलाफ चल रही कार्रवाई को उत्पीड़नात्मक
बताते हुए उन्होंने कहा कि इसका परिणाम प्रदेश सरकार को भुगतना होगा।