फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   anar singh commetted suicide

यूपी: पूर्व विधायक ने गोली मारकर की आत्महत्या

Sun, 16 Nov 2014 02:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Sun, 16 Nov 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
anar singh commetted suicide
उत्तरप्रदेश में एटा के जलेसर से पूर्व विधायक अनार सिंह रविवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


रविवार सुबह उनका खून से लथपथ शव होटल शिखर में एक कमरे में मिला। घटना से पहले अनार सिंह किसी से फोन पर बात कर रहे थे, उसके बाद उन्होंने खुद को गोली मारकर ली।


अभी तक की जानकारी के अनुसार आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। आत्महत्या की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।

अनार सिंह 2002 में जलेसर से विधायक थे। वे सपा से जुड़े हुए थे। अनार सिंह 2002 में जलेसर विधान सभा से सपा के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे।

इस समय सपा के प्रदेश सचिव भी थे। मूलरूप से कासगंज जिले के अमांपुर क्षेत्र के गांव रानामऊ के रहने वाले थे।

बड़े कारोबारी और उद्यमी अनार सिंह परिवार के साथ दिल्ली में रह रहे थे और एटा आते जाते रहते थे। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही जांच पूरी कर ली जाएगी इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मौके पर फॉरेसिक टीम को भी बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed