{"_id":"33e2683205a3333a1dd37c1c33928c70","slug":"anar-singh-commetted-suicide-hindi-news-ss","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पूर्व विधायक ने गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
यूपी: पूर्व विधायक ने गोली मारकर की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
Updated Sun, 16 Nov 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश में एटा के जलेसर से पूर्व विधायक अनार सिंह रविवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
रविवार सुबह उनका खून से लथपथ शव होटल शिखर में एक कमरे में मिला। घटना से पहले अनार सिंह किसी से फोन पर बात कर रहे थे, उसके बाद उन्होंने खुद को गोली मारकर ली।
अभी तक की जानकारी के अनुसार आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। आत्महत्या की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।
अनार सिंह 2002 में जलेसर से विधायक थे। वे सपा से जुड़े हुए थे। अनार सिंह 2002 में जलेसर विधान सभा से सपा के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे।
इस समय सपा के प्रदेश सचिव भी थे। मूलरूप से कासगंज जिले के अमांपुर क्षेत्र के गांव रानामऊ के रहने वाले थे।
बड़े कारोबारी और उद्यमी अनार सिंह परिवार के साथ दिल्ली में रह रहे थे और एटा आते जाते रहते थे। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही जांच पूरी कर ली जाएगी इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मौके पर फॉरेसिक टीम को भी बुलाया है।