फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   anantmurtthy leaves his statement on modi

बयान से पलटे अनंतमूर्ति, देश छोड़ने से किया इंकार

Mon, 19 May 2014 12:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 19 May 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
anantmurtthy leaves his statement on modi

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कन्नड़ साहित्यकार यू.आर. अनंतमूर्ति नरेंद्र मोदी को लेकर दिए अपने ही एक बयान के चलते मुश्किल में फंस गए हैं।

विज्ञापन


चुनाव प्रचार के दौरान कन्नड़ साहित्यकार ने एक बयान में कहा था कि अगर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह देश छोड़कर जाना पसंद करेंगे।

हालांकि बाद में उन्होंने अपना बयान वापस लेते हुए कहा कि उन्होंने निराशावश ऐसा कहा था।

भले ही अनंतमूर्ति अपने बयान से पीछे हट चुके हों लेकिन चुनाव नतीजों के तुरंत बाद नमो ब्रिगेड नाम के एक संगठन ने अनंतमूर्ति को एक यात्रा निर्देशिका भेजी है। जिसमें कराची जाने के लिए दो टिकट भी हैं।

विज्ञापन

मोदी को लेकर दिया था बयान

anantmurtthy leaves his statement on modi

हालांकि जब उनसे टिकट मिलने की बात पूछी गई तो अनंतमूर्ति ने इसे खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "वह ऐसे लोग नहीं हैं जो टिकट खरीदें और मुझे भेजें जबकि वह जानते हैं कि मैं इसका इस्तेमाल नहीं करूंगा और वह बर्बाद हो जाएगा।"

अनंतमूर्ति ने आगे कहा, "उनकी यह बहुत ग़लत बात है। मैं इस देश का बहुत गंभीर लेखक हूं और अब मैं 82 साल का हो गया हूं। मेरे लिखे उपन्यासों को पूरी दुनिया जानती है। मैंने भारतीय गांव के अपने विचार को पूरी दुनिया तक पहुंचाया है। मैं एक संभ्रांत लेखक हूं। मेरा इस तरह मज़ाक नहीं बनाया जा सकता। मैं एक बहुत स्वाभिमानी व्यक्ति हूं।"

कांग्रेस पर साधा निशाना

anantmurtthy leaves his statement on modi

वहीं अनंतमूर्ति किसी के सामने झुकने को तैयार नहीं हैं। मोदी के अगले कुछ दिन में प्रधानमंत्री बनने के बारे में जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने अपना रुख बदल लिया है, इस पर उन्होंने कहा, "शिष्टाचार का तकाज़ा यह है कि मैं कहूं कि देश के लिए यह बुरा नहीं होगा। लेकिन मुझे चिंता इस बात की है कि हमने कोई विपक्षी दल नहीं चुना है।"

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हार अति आत्मविश्वास और पार्टी कार्यकर्ताओं की 'चापलूसी' के चलते हुई।

अनंतमूर्ति से जब मोदी को लेकर रुख के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "बीजेपी में यह डर पहले से है। मुझे नहीं लगता कि बीजेपी एक लोकतांत्रिक संगठन है, वैसे यह कांग्रेस के मुकाबले तो ज़्यादा लोकतांत्रिक है। इसमें मोदी दबंग की तरह काम करेंगे."

उन्हें लगता है कि मोदी राज में आज़ादी ख़त्म हो जाएगी, "अगर आप किसी फ़ैक्टरी के मजदूर हैं तो आपको पूरी क्षमता से काम करना होगा। मोदी का लक्ष्य देश को कम से कम चीन के स्तर तक पहुंचना है।"

विज्ञापन

'नमो ब्रिगेड' ने भिजवाई यात्रा निर्देशिका

anantmurtthy leaves his statement on modi

ये मामला उससमय सामने आया जब चुनाव नतीजों के तुरंत बाद नमो ब्रिगेड नाम के एक संगठन की ओर से अनंतमूर्ति को एक यात्रा निर्देशिका भेजने की बात सामने आई।

नमो ब्रिगेड के राज्य संयोजक नरेश शेनॉय ने कहा, "जैसा कि अनंतमूर्ति से वादा किया गया था, संगठन ने उन्हें कराची की यात्रा के लिए एक निर्देशिका भेजी है।"

उन्होंने बताया, "यह यात्रा सोमवार के लिए है। इसके तहत श्रीलंका एयरलाइंस के विमान से बंगलूरू से यात्रा शुरू कर पहले कोलंबो और फिर कराची पहुंचा जा सकता है।"

संगठन ने कहा है, "अनंतमूर्ति को कहा गया है कि उन्हें हवाईअड्डे पर पहुंचने पर यात्रा का किराया दिया जाएगा। अगर वह देश छोड़ना चाहते हैं तो बाहर जाने का खर्च संगठन देगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed