फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Anandi ben patel may be chief minister of gujarat

मोदी के दिल्ली आने के बाद ये संभालेंगे गुजरात की कमान!

Tue, 13 May 2014 11:43 AM IST
Updated Tue, 13 May 2014 11:43 AM IST
विज्ञापन
Anandi ben patel may be chief minister of gujarat

एग्जिट पोल में नरेंद्र मोदी के लिए दिल्ली का रास्ता साफ होता देख गुजरात के नए मुख्यमंत्री पर मंत्रणा शुरू हो गई है। आरएसएस के साथ बैठक के बाद मोदी ने गांधीनगर में सोमवार को इस संबंध में अपने खास मंत्रियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि मोदी की खास मानी जाने वाली 71 वर्षीय आनंदीबेन पटेल राज्य में मोदी की जगह ले सकती हैं। हालांकि गुजरात राज्य भाजपा के सचिव भीकूभाई दलसानिया भी इस पद के लिए डार्क हार्स साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन

कई और नाम भी चर्चा में

Anandi ben patel may be chief minister of gujarat

वैसे तो भाजपा के नेता इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक आरएसएस किसी महिला को भाजपा शासित प्रदेश का पहला महिला मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में है। इस पद के लिए आनंदीबेन सबसे उपयुक्त मानी जा रही हैं।

उन्हें राज्य के कामकाज का लंबा तजुर्बा है और वह कैबिनेट में सबसे वरिष्ठ भी हैं। हालांकि मोदी की जगह लेने के लिए दलसानिया के साथ गुजरात के वित्त मंत्री नीतिन पटेल और ऊर्जा मंत्री सौरभ पटेल के नाम की भी चर्चा है, लेकिन भाजपा नेता इसे मीडिया का कयास कह रहे हैं।

आनंदी बेन सबसे आगे

Anandi ben patel may be chief minister of gujarat

मोदी के प्रधानमंत्री पद संभालने की स्थिति में आनंदीबेन को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाने की चर्चा कई महीनों से चल रही थी। माना जा रहा है कि मोदी की पहल पर आरएसएस आनंदीबेन की नाम पर सहमति दे सकता है।

इसके बावजूद दलसानिया के रेस में होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed