{"_id":"f17eacea-4213-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"anand-kumar-super30-students-get-lessons-in-moral-values","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर-30 के छात्रों ने पढ़ा नैतिक मूल्यों का पाठ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सुपर-30 के छात्रों ने पढ़ा नैतिक मूल्यों का पाठ
पटना/एजेंसी
Updated Sun, 09 Dec 2012 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों को आईआईटी की तैयारी कराने वाले प्रतिष्ठित संस्थान सुपर-30 अब अपने छात्रों को नैतिक मूल्यों का पाठ पढ़ा रहा है।
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट के संस्थापक आनंद कुमार छात्रों को दहेज न लेने और सामाजिक समारोह में पैसों का दिखावा नहीं करने की सलाह दे रहे हैं। कुमार ने कहा, ‘मैंने यह देखा कि हमारे कुछ पुराने छात्र अपनी शादियों के दौरान पैसों का दिखावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसी वजह से मैंने फैसला किया है कि उन्हें कुछ नैतिक मूल्यों की भी शिक्षा दी जाएगी। मैं उन्हें दहेज और पैसों का दिखावा न करने की सलाह दे रहा हूं। मैं चाहता हूं कि मेरे छात्र अच्छे नागरिक भी बनें।’
विज्ञापन
इसके प्रभाव भी देखने को मिल रहे हैं। समस्तीपुर के किसान के बेटे प्रणब ने फैसला किया है कि वह दहेज नहीं लेंगे। उसकी कक्षा के साथी झारखंड के अभिषेक ने भी कुछ ऐसा ही फैसला लिया है।