फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   UP Minister's Son Lucky Yadav shot Orchestra worker during dancing

गाना बजाने से मना किया तो मंत्री के बेटे ने मारी गोली

Mon, 08 Dec 2014 04:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर/बक्शा
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर/बक्शा Updated Mon, 08 Dec 2014 04:08 PM IST
विज्ञापन
UP Minister's Son Lucky Yadav shot Orchestra worker during dancing

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के पुत्र लकी यादव ने शनिवार की रात एक बारात में आरकेस्ट्रा के दौरान युवक को गोली मार दी। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


रविवार को लकी समेत पांच लोगों के खिलाफ बक्शा थाने में हत्या के प्रयास और अन्य आरोपों में केस दर्ज कर लिया गया।

बक्शा थानाक्षेत्र के मीरगंज अहिरापुर गांव में शनिवार की रात रमाशंकर यादव के घर बारात आई थी। देर रात आरकेस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। वहां लकी यादव अपने चार साथियों के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन


बताया जाता है कि लकी अपने साथियों के साथ स्टेज पर चढ़ गए और नाचने लगे। उन्होंने फायरिंग भी शुरू कर दी। आरोप है कि लकी के साथी भी गोलियां चला रहे थे। इसी बीच एक गोली गांव के निवासी दीपक यादव (21) के पैर में लग गई और वह घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग से मची अफरातफरी

UP Minister's Son Lucky Yadav shot Orchestra worker during dancing

फायरिंग के चलते कई वाहन और शामियाना भी क्षतिग्रस्त हो गए। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अधिकारियों ने युवक का बयान दर्ज किया।

दीपक के भाई विनोद यादव की तहरीर पर बक्शा थाने की पुलिस ने लकी यादव और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास, असलहे से लैस होकर बलवा और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने आदि आरोपों में केस दर्ज कर लिया।

एसपी बबलू कुमार ने कहा कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में मंत्री से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

अपर पुलिस अधीक्षक ओपी पांडेय और सीओ सदर हितेंद्र कृष्ण रविवार को दोपहर मीरगंज गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई और आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए। घायल दीपक के परिवार के लोगों से भी पूछताछ की। पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

तहरीर के आधार पर धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। -बबलू कुमार, एसपी, जौनपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed