{"_id":"e66a4a2bc96471b4fa88aff64dd35e1a","slug":"an-iitian-student-sell-himself-on-e-commerce-website-flipkart-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IIT के छात्र ने खुद को ही 'बेच डाला', कीमत लगाई 27 लाख","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
IIT के छात्र ने खुद को ही 'बेच डाला', कीमत लगाई 27 लाख
Updated Wed, 02 Mar 2016 06:23 PM IST
विज्ञापन
आज तक आपने गाड़ी, मोबाइल और बहुत सारी आवश्यक आवश्यकताओं वाली वस्तुओं को ऑनलाइन बिकते हुए देखा होगा।
विज्ञापन
अगर अच्छा लगा तो खरीदा भी होगा लेकिन क्या कभी सुना या देखा है कि कोई इंसान खुद को ऑनलाइन बेच रहा हो वो भी अपनी सीवी भी अपलोड कर रखी है।
आईआईटी खड़गपुर के स्टूडेंट आकाश मित्तल ने नौकरी पाने के लिए ये नायाब तरीका अपनाया है।
Trending Videos
Flipkart पर अपलोड किया सीवी
उसने ई कॉमर्स वेबसाइट पर खुद को बेचने के लिए अपनी सीवी अपलोड किया है और अपनी कीमत 27 लाख साठ हजार, 200 रुपए लगाई है।
दरअसल, फ्लिपकार्ट ने प्रोडक्ट मैनेजमेंट के लिए वैकेंसी निकाली थी, जिसमें अप्लाई करने के लिए आकाश ने यह तरीका अपनाया।
हालांकि इस नायाब तरीके को अपनाने के बाद भी आकाश को फ्लिपकार्ट से इंटरव्यू के लिए फोन नहीं आया।