फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Amrita confirms married Digvijaya Singh for love.

'दौलत नहीं प्यार के लिए की दिग्विजय से शादी'

Sun, 06 Sep 2015 09:12 PM IST
Updated Sun, 06 Sep 2015 09:12 PM IST
विज्ञापन
Amrita confirms married Digvijaya Singh for love.

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से शादी के बाद अमृता राय ने अपने फेसबुक वॉल एक संदेश के जरिए अपनी शादी की बात कबूल की है। उन्होंने लिखा कि मैंने दिग्विजय सिंह के साथ शादी कर ली है। हमने बाद में इसका रजिस्ट्रेशन भी कराया।

विज्ञापन


इस अवसर पर मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने हाल के मुश्किल वक्त में मेरा समर्थन किया। पिछले करीब डेढ़ साल का जो समय मैंने बिताया वो बेहद तनावपूर्ण और दर्दनाक रहे। मैं साइबर क्राइम का शिकार हुई थी, लेकिन मेरे साथ एक अपराधी की तरह बर्ताव किया गया।
विज्ञापन


मेरी कोई गलती नहीं होने के बाद भी मेरे साथ कई मोर्चों पर बदसलूकी की गई इस दौरान अपमानजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया गया। जिन लोगों के पास प्यार और विश्वास को लेकर खुद कोई अवधारणा नहीं है उन्होंने मुझे सोशल मीडिया पर इस बारे में शर्म का अहसास कराने की कोशिश की। लेकिन इस दौरान मैंने एक गरिमामय चुप्पी बनाते हुए खुद पर और अपने काम पर विश्वास किया क्योंकि मुझे अपने प्यार और दिग्विजय सिंह पर पूरा भरोसा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्विजय से अमृता ने की गुजारिश

Amrita confirms married Digvijaya Singh for love.

अमृता लिखती हैं कि मैं जानती हूं कि इस पर सवाल उठेंगे और खास तौर से सवाल हमारे उम्र के अंतर को लेकर उठेंगे। लेकिन मैं ये जानती हूं कि मेरी उम्र क्या है और मेरे लिए क्या सही है? मैं अपने विवेक से फैसले लेने को स्वतंत्र हूं। मैं एक आधुनिक और प्रगतिशील भारत में रहती हूं और यहां के संवैधानिक और कानूनी तरीके मुझे ये ताकत देते हैं कि अपनी जिंदगी से जुड़े फैसले खुद से ले सकूं।

मैं ये जानती हूं कि मेरे फैसलों के लिए मुझे ही जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। इस मामले में समय सबसे अहम रोल अदा करता है। मैं एक पेशेवर महिला हूं, अपने करियर के लिए के लिए मैंने कठिन मेहनत की और खुद से अपना एक मुकाम बनाया। मैं दूसरी आधुनिक महिलाओं की तरह ही अपनी पेशेवर क्षमताओं को जानती और समझती हूं। मैं आगे भी अपनी निजी और पारिवारिक जरूरतों को खुद से ही पूरा करूंगी।

अमृता ने आगे लिखा कि मैंने दिग्विजय सिंह से प्यार के लिए शादी की है। इसलिए मैं उनसे खुद गुजारिश करूंगी कि अपनी प्रॉपर्टी अपने बेटे-बेटियों के बीच ही बांट दें। मैं केवल उनके साथ इस नई यात्रा को आगे बढ़ाना चाहती हूं। साथ ही अकेले और पेशेवर तरीके से अपना करियर आगे बढ़ाना चाहती हूं। एक बार फिर से सभी दोस्तों, कार्यालय के सहयोगियों और मेरा भला चाहने वालों को धन्यवाद। आपकी अमृता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed