{"_id":"c098a366-6071-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"amrican-court-could-sentence-rana-for-30-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी अदालत राणा को दे सकती है 30 साल की सजा ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अमेरिकी अदालत राणा को दे सकती है 30 साल की सजा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 17 Jan 2013 12:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई हमलों के आरोपी डेविड हेडली के सहयोगी तहव्वुर राणा को आज अमेरिका की अदालत सजा सुनाएगी। राणा पर डेनमार्क के एक अखबार के दफ्तर पर हमले की साजिश रचने का आरोप है। उस पर 26/11 मुंबई हमलों की साजिश रचने का भी आरोप था। हालांकि बाद में अमेरिकी अदालत ने उसे इस आरोप से बरी कर दिया।
विज्ञापन
अमेरिका की संघीय ग्रांड ज्यूरी ने तहव्वुर राणा को डेनमार्क के अखबार ‘जिलांद्स पोस्टन’ पर जून 2011 में आतंकी हमले की साजिश रचने और लश्कर ए तैयबा को सहायता करने का दोषी पाया था। अमेरिकी एजेंसियों ने 2009 में राणा को 26/11 मुंबई हमलों की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। लेकिन ये आरोप साबित नहीं हो पाया और उसे बरी कर दिया गया।
विज्ञापन
हालांकि भारतीय एजेंसियां अब भी उसे मुंबई हमलों का आरोपी मानती हैं ओर दोबारा पूछताछ करने की मांग कर रही हैं। राणा के खिलाफ शिकागो की अदालत में मुकदमा चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि डेनमार्क के मामले में कार्यकारी अमेरिकी अटॉर्नी गैरी एस शैपिरो ने राणा को 30 साल कैद की सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
तहव्वुर राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है। उस पर मुंबई हमलों के आरोपी और पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक दाउद गिलानी उर्फ डेविड हेडली और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए पैसे के इंतजाम करने का आरोप है।