{"_id":"7a349e411bcfe21181c3e8237c1c4eca","slug":"amratya-sen-statement-on-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नेतृत्व की कमी से जूझ रही है कांग्रेस'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'नेतृत्व की कमी से जूझ रही है कांग्रेस'
एजेंसी/कोलकाता
Updated Sat, 21 Dec 2013 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और नोबेल विजेता अमर्त्य सेन का कहना है कि कांग्रेस में नेतृत्व की कमी है और पार्टी जनता की उम्मीदों को पूरा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
सेन ने कहा कि लोगों ने जो उम्मीदें कांग्रेस से लगाई थीं, उसे वह पूरी नहीं कर पाई है। इसी वजह से देश की जनता कांग्रेस को नापसंद कर रही है।
कांग्रेस की चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में करारी हार का यही मुख्य कारण रहा है। एक टीवी चैनल से उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व की कमी है क्योंकि वह अभी तक अपना नेता ही नहीं चुन सकी है।
विज्ञापन
सुना है कि कांग्रेस इस बारे में फैसला लेने वाली है। एक अच्छा नेतृत्व देकर वे जनता को अपने विचारों से अवगत करा सकेंगे। जनता के सामने सही नेतृत्व पेश किए बिना राजनीतिक लड़ाई संभव नहीं है।
विज्ञापन
यह पूछे जाने पर क्या कांग्रेस को राहुल गांधी को आधिकारिक रूप से अपना पीएम उम्मीदवार घोषित कर देना चाहिए, सेन ने कहा कि आपके पास अपनी रणनीति होनी चाहिए।
चुनाव वादों से नहीं जीते जाते हैं। चुनाव जीतने के लिए इस वक्त कांग्रेस की क्या रणनीति है, इसकी जानकारी नहीं है।