{"_id":"704affa2d4201134c8a0e85a31f81f45","slug":"amrapali-exress-derailed-near-katihar-no-casualties-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आम्रपाली एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आम्रपाली एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:57 AM IST
विज्ञापन
बिहार के कटिहार से अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस की 7 बोगियां पटरी से उतर गई। इस दुर्घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं। घटना की सुचना मिलते ही रेलवे बचाव दल मौके पर पहुंच गई। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन
रेलवे के मुताबिक दुर्घटना के समय ट्रेन की रफ्तार बेहद कम होने की वजह से बड़ा हादसा नहीं हूआ। फिलहाल किसी यात्री के हताहत होने की भी खबर नहीं है। यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब आम्रपाली एक्सप्रेस बिहार से खगड़िया के नजदीक पसराहा स्टेशन पहुंची। उसी वक्त उसके 7 डिब्बे पटरी से उतर गए।
विज्ञापन
राहत एवं बचाव कार्य जारी
शुरूआती जानकारी के मुताबिक ट्रेन की पांच रिजर्वेशन बोगियां और दो एसी बोगियां पटरी से उतरी हैं। रेलवे सूत्रों के मुताबित जिस वक्त ट्रेन की बोगियां पटरी से उतरी उस वक्त उसकी गति महज 10 से 15 किमी प्रति घंटा ही थी जिसकी वजह से बड़ा हादसा टल गया।
कटिहार से बरौनी तक सिंगल ट्रैक होने की वजह से वह रूट पूरी तरह से ठप्प हो गया है। रेलवे के मुताबिक आम्रपाली के यात्रियों को दूसरे ट्रेनों से उनके गंतव्य स्थान की ओर भेजा जाएगा।
कटिहार से बरौनी तक सिंगल ट्रैक होने की वजह से वह रूट पूरी तरह से ठप्प हो गया है। रेलवे के मुताबिक आम्रपाली के यात्रियों को दूसरे ट्रेनों से उनके गंतव्य स्थान की ओर भेजा जाएगा।
UPDATE: 7 coaches of Katihar-Amritsar Amrapali Express derailed at Pasraha station near Khagaria (Bihar),no casualties,no injuries reported.
— ANI (@ANI_news) December 20, 2015