{"_id":"4285d08eca8923220083d0a3e50186e7","slug":"amma-water-in-tamilnadu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटीन और नमक के बाद अब अम्मा पेयजल योजना की शुरुआत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कैंटीन और नमक के बाद अब अम्मा पेयजल योजना की शुरुआत
एजेंसी / चेन्नई
Updated Sun, 14 Feb 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयललिता ने शनिवार को राज्य में गरीबों और वंचित लोगों के लिए अम्मा पेयजल योजना की शुरुआत की। इस योजना का उद्देश्य गरीबों और दबे कुचले लोगों को मुफ्त में मिनरल वाटर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने पिछले 56 महीनों में 7324 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न समेकित पेयजल योजनाएं क्रियान्वित की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कदम के रूप में 100 मोहल्लों में आरओ तकनीक आधारित पेयजल वितरण इकाइयां लगाएगी।
विज्ञापन
इससे बड़ी संख्या में गरीब और वंचित लोगों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत स्मार्ट कार्ड प्रणाली से प्रत्येक परिवार को रोजाना 20 लीटर पानी मुफ्त मिलेगा।
विज्ञापन