फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Amjad Ali Khan's sarod be lost

अमजद अली खां का करोड़ों का सरोद हुआ गुम

Mon, 30 Jun 2014 04:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 Jun 2014 04:18 PM IST
विज्ञापन
Amjad Ali Khan's sarod be lost

भारतीय शास्त्रीय संगीतकार उस्ताद अमजद अली खान का 45 साल पुराना सरोद गुम हो गया है। लंदन से भारत लौटते वक्त हवाई यात्रा के दौरान यह सरोद गायब हुआ।

विज्ञापन


अमजद अली ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट से शनिवार की रात जब दिल्ली पहुंचे तो उनका बेहद प्रिय सरोद उन्हें नहीं मिला।

ब्रिटिश एयरवेज का कहना है कि हीथ्रो एयरपोर्ट के टर्मिनल फाइव पर बैगेज सिस्टम में दिक्कत की वजह से ऐसा हुआ और वह इस बात की पूरी कोशिश कर रहें हैं कि सभी यात्रियों को उनका सामान जल्द से जल्द वापस मिल जाए।

विज्ञापन

45 साल पुराना था सरोद

Amjad Ali Khan's sarod be lost

पद्म विभूषण संगीतकार अमजद अली 21 जून को अपनी पत्नी के साथ रवींद्र नाथ टैगोर के जीवन पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने लंदन गये थे।

खान ने बताया कि जब वह शनिवार की रात दिल्ली एयरपोर्ट वापस पहुंचे तो उन्हें उनका बेशकीमती सरोद नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने चार-पांच घंटे तक एयरपोर्ट पर ही इंतजार किया।

इस दौरान एयरलाइंस के लोगों ने इसकी तलाश की लेकिन सरोद का कोई पता नहीं चला। एयरलाइंस का कहना था कि सरोद शायद अगली फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे।

ब्रिटिश एयरवेज ने दी सफाई

Amjad Ali Khan's sarod be lost

अमजद अली खान ने कहा, "उनके सरोद को गुम हुए दो दिन से ज्यादा हो गये हैं और उन्हें इस बात पर बेहद ताज्जुब है कि इतनी बड़ी एयरलाइंस गैर जिम्मेदार कैसे हो सकती है।"

वहीं एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा है कि इस प्रक्रिया में सामान्य से ज्यादा समय लग गया है और वह यात्रियों का हुई असुविधा के लिये खेद प्रकट करते हैं।

दूसरी ओर सरोद वादक ने बताया, "उन्होंने एयरलाइंस से अपनी शिकायत दर्ज कर दी है, वह किसी भी तरह का हर्जाना नहीं चाहते हैं और उन्हें बस अपना सरोद वापस चाहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed