{"_id":"2625e806-2eea-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"amitabh-was-mistreated-by-shivsainik-at-matoshri","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल ठाकरे को देखने पहुंचे अमिताभ से हुई बदसलूकी ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बाल ठाकरे को देखने पहुंचे अमिताभ से हुई बदसलूकी
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 15 Nov 2012 11:33 AM IST
विज्ञापन
शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें देखने के लिए पहुंचे अमिताभ बच्चन से शिवसैनिकों ने नोंकझोंक की, जिसमें उनका कुर्ता फट गया और उन्हें बांह में हल्की चोट आई। अमिताभ ने यह जनकारी ट्विटर पर दी। अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, 'हां, अभिषेक और मैं, दोनों ही घायल हो गए. हल्की से चोटें आईं। लेकिन अब ठीक हैं और घर पहुंच गए हैं। मातोश्री पर मौजूद डॉक्टरों ने हमारी मरहम पट्टी की।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि बुधवार रात बाल ठाकरे की हालत नाजुक होने की खबर आते ही शिवसेना कार्यकर्ता मातोश्री पर जमा हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
अमिताभ वहां मौजूद लागों से शांति की अपील कर रहे थे। लेकिन बताया जा रहा है कि बाल ठाकरे की हालत खराब होने से भावुक लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की।