फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Amitabh, Virat Kohli, including these famous celebrities will promote yoga

अमिताभ समेत ये हस्तियां करेंगी योग का प्रचार

Wed, 03 Jun 2015 08:23 AM IST
प्रियंवदा सहाय / नई दिल्ली।
प्रियंवदा सहाय / नई दिल्ली। Updated Wed, 03 Jun 2015 08:23 AM IST
विज्ञापन
Amitabh, Virat Kohli, including these famous celebrities will promote yoga

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को चमकाने की जिम्मेदारी केंद्र के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों और खेल से जुड़ी नामी हस्तियों पर भी होगी। आयुष मंत्रालय ने अमिताभ बच्चन को चिट्ठी लिखकर योग दिवस के लिए प्रचार-प्रसार कैंपेन करने का अनुरोध किया है। वहीं शिल्पा शेट्टी, क्रिकेटर विराट कोहली और पहलवान सुशील कुमार भी इस कैंपेन से जुड़ सकते हैं। अध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर को योग दिवस के दिन न्यूयार्क में बड़े समारोह करने की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


इन नामचीन लोगों से योग की विशेषता बताते हुए आम जनता को प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया गया है। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पिछले साल योग के महत्व को बताते हुए अपना डीवीडी बाजार में उतार चुकी हैं। सूत्रों की माने तो कई सितारे इस अभियान से जुड़ने के लिए अपने स्तर पर भी पहल कर चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 35 हजार लोगों के एक साथ राजपथ पर योग करने के मौके को सफल बनाने के लिए अभी से ही लोगों को प्रशिक्षित करने की तैयारी भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजपथ पर एक साथ 35 हजार लोगों करेंगे योग

Amitabh, Virat Kohli, including these famous celebrities will promote yoga

आयुष मंत्रालय के संयुक्त सचिव अनिल गनेरीवाला ने बताया कि  राजपथ पर योग करने वालों को आसन सीखाने के लिए उन्हें डीवीडी मुहैया कराया गया है। ताकि वे आसन सीखकर राजपथ पर आएं और इसका प्रदर्शन करें। राजपथ पर योग करने वालों में पांच हजार स्कूली बच्चे समेत एनसीसी, सेना के जवान, दिल्ली पुलिस के अलावा सरकारी अधिकारी भी शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि 21 जून के लिए इन लोगों का प्रशिक्षण शुरू हो चुका है। दरअसल, राजपथ पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का योगासन करना जरूरी होगा। दूसरी ओर सभी उच्चायोगों, दूतावासों, राजनयिकों और विदेशी नागरिकों को भी इसका हिस्सा बनाने के लिए विदेश मंत्रालय ने भी अपने स्तर पर पहल की है।

विदेश मंत्रालय ने योग आसन डीवीडी सभी देशों को भेजा है। यानी योग दिवस मनाने के लिए दुनिया भर में एक जैसे आसन को अपनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि केंद्र के इस अभियान को सफल बनाने में विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान के संस्थापक डॉ एचआर नागेंद्र की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उनकी अध्यक्षता में गठित योग विशेषज्ञ समिति के निर्देश पर ही इस कार्यक्रम की रूपरेखा खींची जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed