{"_id":"602709d3e8663e254e09203f201cf862","slug":"amitabh-bachchan-defends-tiger-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब महाराष्ट्र में बाघ बचाएंगे मेगा स्टार अमिताभ बच्चन ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब महाराष्ट्र में बाघ बचाएंगे मेगा स्टार अमिताभ बच्चन
ब्यूरो / अमर उजाला, मुंबई
Updated Tue, 11 Aug 2015 09:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेगा स्टार अमिताभ बच्चन गुजरात में पर्यटन को बढ़ावा देने के बाद अब महाराष्ट्र में बाघों और वन्यजीव संरक्षण मुहिम का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बाघ बचाओ मुहिम का समर्थन करते हुए इसके लिए ब्रांड एंबेसडर बनने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। राज्य के वित्त व वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने बाघों को बचाने के लिए अमिताभ बच्चन और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
तेंदुलकर की ओर से कोई जवाब नहीं आया, लेकिन अमिताभ बच्चन इसके लिए तैयार हो गए हैं। वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने यह पत्र 29 जुलाई को लिखा था। अमिताभ बच्चन ने 10 दिन में ही ब्रांड एंबेसडर बनने को लेकर हामी भर दी।
विज्ञापन