{"_id":"bb9049d0-3012-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"amitabh-bachchan-baba-ramdev-and-others-rush-to-bal-thackeray-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज ने किया अमिताभ-जया का अभिवादन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राज ने किया अमिताभ-जया का अभिवादन
मुंबई/ब्यूरो
Updated Fri, 16 Nov 2012 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी कहावत है कि मुश्किल घड़ी में दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के बंगले मातोश्री में देखने को मिला।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात आठ बजे अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया के साथ बाल ठाकरे का हालचाल जानने मातोश्री पहुंचे। जैसे ही वह बंगले की पहली मंजिल पर पहुंचे तो उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ खड़े थे। उद्धव और राज ने हाथ जोड़कर अमिताभ का अभिवादन किया।
विज्ञापन
उद्धव अमिताभ को ठाकरे के शयन कक्ष में ले गए। जया बच्चन बंगले की पहली मंजिल पर अकेले खड़ी रह गईं इस दौरान राज ठाकरे ने दोनों हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया और अमिताभ के बाहर आने तक राज और जया ने एक-दूसरे से बातचीत भी की।
विज्ञापन
अमिताभ जब शयनकक्ष से बाहर आए तो वह काफी भावुक नजर आ रहे थे। बाद में उद्धव व राज अमिताभ व जया बच्चन को बंगले के गेट तक छोड़ने भी आए। इससे पहले भी बुधवार की रात को अमिताभ और अभिषेक बच्चन जब मातोश्री पहुंचे थे तो उद्धव व राज पहले से ही गेट पर मौजूद थे।
गौरतलब है राज ठाकरे ने जब महाराष्ट्र नव निर्माण सेना का गठन किया था तो अमिताभ बच्चन को निशाना बनाया था और उसके बाद लगातार कई समारोहों में राज, अमिताभ को जमकर कोसते रहे हैं। इसी तरह का एक और वाकया जया बच्चन के साथ भी पेश आया था, एक समारोह के दौरान जया ने कहा था कि वह हिंदी भाषी हैं और हिंदी में ही भाषण देंगी। इसके जवाब में राज ने कहा था कि अगर हिंदी में ही बात करनी है तो अपने प्रदेश में जाकर करें। उसके बाद बच्चन और राज ठाकरे कभी इस तरह एक दूसरे के आमने-सामने नहीं आए थे।
बाबा रामदेव मातोश्री पहुंचे
योग गुरु बाबा रामदेव बाल ठाकरे के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए शुक्रवार को उनके घर मातोश्री गए। वह 15 मिनट तक वहां रहे और परिजनों से ठाकरे के स्वास्थ्य का हाल जाना। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने भी ठाकरे के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना का संदेश उद्धव के पास भेजा। शुक्रवार को फिल्म अभिनेता संजय दत्त, उनकी पत्नी मान्यता एवं अभिनेता विवेक ओबेरॉय भी मातोश्री गए थे।