{"_id":"50cd9f7a-528c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"amitabh-bachchan-and-his-grieving-poetic-effort-for-late-rape-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमिताभ ने गैंगरेप पीड़िता को दी काव्यात्मक श्रद्धांजलि","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अमिताभ ने गैंगरेप पीड़िता को दी काव्यात्मक श्रद्धांजलि
मुंबई/एजेंसी
Updated Sun, 30 Dec 2012 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में चलती बस में गैंगरेप की शिकार युवती रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गई। उसकी मौत से सारा देश गमजदा है। ऐसे में बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने युवती को काव्यात्मक श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन
बिग बी ने उम्मीद जताई है कि उनकी कविता के शब्द लोगों की आंखें खोल देंगे और वे महिलाओं को अधिकार तथा सम्मान देना सीखेंगे। अमिताभ का कहना है कि वे इस पूरे घटनाक्रम से बेहद दुखी हैं।
विज्ञापन
23 वर्षीय बलात्कार पीड़िता को ‘दामिनी’ और ‘अमानत’ का नाम देते हुए अमिताभ की हिंदी और अंग्रेजी की इस कविता में कहा गया है कि जब कैंडल लाइट और पुष्पांजलियां खत्म हो जाएंगी, लोगों के हृदय में निर्भयता प्रज्ज्वलित होगी। बिग बी की कविता की लाइनें कुछ इस तरह हैं-
विज्ञापन
समय के साथ मोमबत्तियां जल कर बुझ जाएंगी
श्रद्धा में चढ़ाए गए पुष्प, जल के बिन मुरझा जाएंगे
विरोध के मुखर और शांत स्वर अपनी शक्ति खो देंगे
किंतु निर्भयता की जली अग्नि हमारे हृदय में प्रज्जवलित होती रहेगी
जल बिन मुरझाए पुष्पों को हमारी अश्रु धाराएं जीवित रखेंगी
दग्ध कंठ से ‘दामिनी’ और ‘अमानत’ की आत्मा पूरी दुनिया में गूंजेगी
मैं भारत की मां, बहन और बेटी हूं
आदर और सत्कार की मैं हकदार हूं
भारत देश हमारी माता है
मेरी छोड़ो, अपनी मा की तो पहचान बनो!