{"_id":"0f817261460d79f751b739c118e759b9","slug":"amitabh-bacchan-become-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बी फिर बीमार, पेट में इंफेक्शन और बुखार ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बिग बी फिर बीमार, पेट में इंफेक्शन और बुखार
एजेंसी/दिल्ली
Updated Tue, 15 Oct 2013 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन इस समय बीमार हैं। उन्हें बुखार के साथ पेट में संक्रमण हो गया है। हालांकि उन्होंने अपने प्रशंसकों को अपने सेहत को लेकर चिंता नहीं करने को कहा है।
विज्ञापन
खुद 71 साल के बिग बी ने सोमवार रात को पोस्ट किए अपने ब्लॉग में यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि मैं बीमार पड़ गया हूं। पेट में इंफेक्शन और बुखार है।
विज्ञापन
लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। बस आराम करने की जरूरत है। हालांकि कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) की शूटिंग में वापसी में थोड़ा वक्त लगेगा।
हालांकि, ज्यादा खुलासा नहीं कर पाने के लिए माफी चाहता हूं। मैं आप सबसे प्रेम करता हूं। अमिताभ केबीसी के पांच संस्करणों के प्रस्तोता रह चुके हैं और इस समय केबीसी के सातवें संस्करण में दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
अभिनेता ने मंगलवार को ट्विटर पर भी अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने ट्वीट किया है कि काम पर हूं।
अभी भी थोड़ी कमजोरी है। जीवन में कुछ भी आसानी से नहीं मिलता। जब तक जीवन है, तब तक संघर्ष है।