{"_id":"d2b8bef4-d813-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"amitabh-asked-help-for-elephant","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमिताभ को हुई 'बिजली' की चिंता, बचाने की अपील","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अमिताभ को हुई 'बिजली' की चिंता, बचाने की अपील
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 18 Jun 2013 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने कुत्ते की मौत से आहत अमिताभ बच्चन ने सोशल नेटवर्किंग साइट टवीटर पर ट्वीटस की लाइन लगाते हुए एक हथिनी को बचाने की अपील की है।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन ने पशु प्रेमियों से भी बिजली नामक इस हथिनी को बचाने का आग्रह किया है। उन्होंने लिखा है कि मुंबई के मुलुंड में 'बिजली' संकट में है और उसे लोगों की मदद चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भी मदद के लिये आगे आने की अपील की है।
अमिताभ ने बताया कि 58 साल की एक हथिनी गड्ढे में गिरने से घायल हो गई है, उसका इलाज कराया जा रहा है लेकिन उसे और मदद की जरूरत है।
विज्ञापन
अमिताभ ने लिखा है कि एक स्वयंसेवी संगठन 'एनिमल्स मैटर टू मी' बिजली की देखभाल कर रही है और उसे खाने पीने की सारी जरूरी चीजें उपलब्ध करा रहा है। संगठन के प्रयासों के बावजूद बिजली को अस्पताल ले जाने की जरूरत है और इसके लिए उसे अस्पताल तक ले जाने के लिए संसाधन चाहिए।
उन्होंने आगे लिखा है कि मुझे सोशल मीडिया पर अपील करने की आदत नहीं है लेकिन इस अप्रत्याशित घटना ने मुझे ऐसा करने के लिए मजबूर किया है।
उन्होंने बिजली की तस्वीरें भी अपने ब्लॉग पर अपलोड की है और लोग बिजली की मदद कर सकें इसके लिए स्वयंसेवी संगठन की पूरी जानकारी दी है।