{"_id":"9738926e-6b12-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"amitabh-and-jaya-linked-to-land-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन घोटाले में फंस सकते हैं अमिताभ, जया ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जमीन घोटाले में फंस सकते हैं अमिताभ, जया
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 31 Jan 2013 10:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व आईपीएस अधिकारी वाईपी सिंह का कहना है कि अमिताभ और जया बच्चन भूमि विवाद को लेकर मुश्किल में फंस सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्होंने जिस प्रोजेक्ट में पैसा लगाया है, उसमें बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के कई नियमों का उल्लंघन किया गया है।
विज्ञापन
सिंह ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वह यह नहीं कह रह हैं कि बच्चन परिवार ने सारी स्थिति को जानते हुए रियल इस्टेट फर्म को मुंबई में मॉल बनाने के लिए नौ करोड़ रुपये दिए थे। मगर यह साफ है कि यह मॉल अवैध जमीन पर बना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बच्चन परिवार को यह पैसा वापस लेना चाहिए और बीएमसी को अर्द्धनिर्मित मॉल को ढहाने के लिए कहना चाहिए। सिंह ने कहा कि उनका परिवार समाज में अच्छे कामों के लिए जाना जाता है, इसलिए उन्हें इस विवाद से दूर हो जाना चाहिए।
विज्ञापन