फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   amit shah will be new president of bjp

अमित शाह बनेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष?

Thu, 26 Jun 2014 12:29 PM IST
Updated Thu, 26 Jun 2014 12:29 PM IST
विज्ञापन
amit shah will be new president of bjp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी अमित शाह को नया भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा बुधवार शाम अचानक तेज हो गई। हालांकि मौजूदा पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि अभी नए अध्यक्ष को लेकर चर्चा चल रही है, कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

विज्ञापन


अध्यक्ष पद की दौड़ में अमित शाह के अलावा जेपी नड्डा और ओम माथुर के भी नाम हैं। लेकिन लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा को जबरदस्त जीत दिलाने वाले शाह का दावा ज्यादा मजबूत माना जा रहा था।
विज्ञापन


कैबिनेट की बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने इस मुद्दे पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अरुण जेटली और नितिन गडकरी से बात की। उनकी इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बात हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनाथ छोड़ देंगे पद

amit shah will be new president of bjp

राजनाथ पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि पार्टी के एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत का पालन करते हुए वह जल्द ही अध्यक्ष पद छोड़ देंगे।

राजनाथ सिंह को भाजपा मुख्यालय में पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर पार्टी में होने वाले बदलावों पर चर्चा करनी थी, लेकिन राजधानी एक्सप्रेस के हादसे के कारण बुधवार को प्रस्तावित इस बैठक को टाल दिया गया।

पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के सरकार में शामिल होने के बाद भाजपा में व्यापक बदलाव होना तय माना जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी भाजपा में नए और कुशल नेतृत्व को आगे लाने पर जोर दे रहा है, ताकि पार्टी को कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए तैयार किया जा सके। महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में इसी साल चुनाव होने हैं, जबकि जम्मू-कश्मीर में अगले साल चुनाव हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed