फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   amit shah will be bjp cm candidate for up

यूपी: BJP के सीएम उम्मीदवार अमित शाह!

Mon, 19 May 2014 03:39 AM IST
जनार्दन सिंह/अमर उजाला, बरेली
जनार्दन सिंह/अमर उजाला, बरेली Updated Mon, 19 May 2014 03:39 AM IST
विज्ञापन
amit shah will be bjp cm candidate for up

सोलहवें लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में मिली अभूतपूर्व सफलता ने भाजपा संगठन में संजीवनी का काम किया है। इस जीत पर इतराने की बजाय पार्टी संजीदगी से आगे के लक्ष्य पर काम करने की तैयारी में जुटने जा रही है।

विज्ञापन


अब लक्ष्य उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव है। इसके लिए वर्ष 2017 की अवधि तय करने की बजाय पार्टी 2015 में ही विधान सभा चुनाव की संभावना मानकर अभी से ग्राउंड वर्क करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन


खास बात यह कि लोकसभा चुनाव की तरह यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भी पार्टी पहले से ही मुख्यमंत्री प्रत्याशी तय करके मैदान में उतरेगी।

यूपी में संगठन को मजबूत करने की कवायद

amit shah will be bjp cm candidate for up

अमित शाह को अभी से प्रोजेक्ट करने का काम इसी कड़ी में माना जा रहा है। इसी महीने बरेली मंडल (पार्टी का पांचाल क्षेत्र) समेत सूबे के आठ क्षेत्रों में बैठकें होनी हैं।

कुल 403 विधानसभा क्षेत्र वाले उत्तर प्रदेश में पार्टी को पिछले विधानसभा चुनाव में बरेली और वाराणसी से तीन-तीन समेत कुल 47 सीटें मिली थीं। अब पार्टी अगले चुनाव के लिए मिशन 202 प्लस के साथ ही 268 से अधिक सीटों का आंकड़ा छूने की रणनीति बनाने में जुटेगी। हालांकि अभी इसमें समय है।

केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद सूबे में संगठनात्मक तौर पर तैयारी को धार देना शुरू किया जाएगा। पांचाल क्षेत्र में हफ्ते भर बाद इसी क्रम में बैठक बुलाई जा रही है। इसकी पुष्टि क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा ने शनिवार को की। कहा कि गत विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की 26 में पांच सीटें ही मिली थीं और अब सभी छब्बीस सीटों पर जीतने के लक्ष्य पर काम होगा।

'अमित शाह सबसे उपयुक्त सीएम'

amit shah will be bjp cm candidate for up

इस समय लखनऊ में डेरा डाले हुए प्रदेश कोषाध्यक्ष और बरेली कैंट से विधायक राजेश अग्रवाल ने मोबाइल पर अमर उजाला को बताया कि वर्ग, जाति और समुदाय के आधार पर सियासत करने वाले दलों को इस चुनाव में धराशायी करने की अकाट्य रणनीति बनाने वाले पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी अमित शाह मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त हैं।

उन्हें ही आगे रखकर पार्टी अगला विधानसभा चुनाव लड़ सकती है। विधानसभा चुनाव भी तय समय वर्ष 2017 की बजाय 2015 में ही हो सकते हैं। उसमें रोजगार, बिजली, उद्योग और शांति व्यवस्था के मुद्दे पर जनता के बीच काम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed