कार्यकर्ताओं से बोले शाह, 'निराश न हों'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपचुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वह इससे हताश न हों।
शाह ने कहा कि चार राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को भारी बहुमत से जीत मिलेगी और हम कांग्रेस मुक्त भारत के एजेंडे पर आगे बढ़ेंगे।
शाह ने कहा, "कुछ चुनाव नतीजे आए हैं। विपक्ष अभिभूत है। उन्हें लगता है कि कुछ बहुत अच्छी चीज हुई है, क्योंकि कुछ जगहों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन वह नहीं देख सकते हैं कि हमने असम में अपना खाता खोला है, वह नहीं देख सकते कि हम बंगाल में जीते हैं।"
'विधानसभा चुनावों में दर्ज करेंगे बड़ी जीत'
उत्तर प्रदेश में आम चुनावों में भाजपा की जीत के शिल्पकार कहे जा रहे शाह ने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं को यह कहना चाहता हूं कि वह कतई निराश न हों।
महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव के लिए 15 अक्तूबर को मतदान होगा। जबकि 19 को वोटिंग होगी। निश्चित तौर पर कार्यकर्ताओं को उस दिन जश्न मनाने का मौका मिलेगा।
लोकसभा चुनावों में शानदार जीत के महज चार माह बाद हुए उपचुनावों में भाजपा को राजस्थान और गुजरात जैसे अपने गढ़ों में भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। उसे अपने कब्जे वाली 23 विधानसभा सीटों में से 13 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा।
इन विधानसभा चुनावों को मोदी लहर की परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा था। इसके अलावा सरकार के सौ दिनों के कामकाज से भी इन नतीजों को जोड़कर देखा जा रहा है।
कश्मीर मुद्दे पर बोले अमित शाह
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि अगर प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जगह सरदार बल्लभ भाई पटेल कश्मीर मसले से निपटे होते तो आज सूबे के एक हिस्से पर पाकिस्तान का कब्जा नहीं होता और न ही वहां धारा 370 लागू होती।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें यह कहने में कोई हिचक नहीं है कि अगर कश्मीर मसले के समाधान की जिम्मेदारी भी नेहरू की जगह पटेल को दी गई होती तो आज वह सूबा भी भारत ने अन्य हिस्सों की तरह होता।
महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा पर स्थित बीदर जिले में पटेल की प्रतिमा स्थापित करने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अगर पुराना हैदराबाद राज्य भारत का हिस्सा है तो इसका श्रेय भी पटेल को जाता है।
बीदर के गोर्टा गांव में नौ मई 1948 को ग्रामीणों के भारतीय झंडा फहराने के कारण तत्कालीन निजाम के लड़ाकों ने 200 ग्रामीणों की हत्या कर दी थी। गोर्टा को दक्षिण भारत का जलियांवाला बाग कहा जाता है।