'घोटाले पर अंकुश नहीं तो कुर्सी छोड़ें ममता'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों के शारदा चिटफंड घोटाले में सीबीआई जांच तेज होने से पहले ही परेशान सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पर भाजपा अध्यक्ष ने अपनी पहली रैली में जमकर निशाना साधा।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीधा हमला करते हुए कहा अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी के सहयोगी इस घोटाले में शामिल हैं।
रविवार को पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि ममता बनर्जी घोटालों पर अंकुश नहीं लगा सकती तो उन्हें कुर्सी छोड़ देनी चाहिए।
भाजपा की कमान संभालने के बाद पार्टी में जान फूंकने के मकसद से पहली बार बंगाल आए शाह काफी आक्रामक मुद्रा में दिखे।
उन्होंने कहा कि ममता शारदा घोटाले का खुल कर विरोध नहीं कर रही हैं। इसकी वजह यह है कि इसमें उनके लोग ही शामिल हैं। ममता बताएं कि आखिर घोटाले की रकम कहां गई?
अमित शाह के निशाने पर ममता बनर्जी
भाजपा नेता ने कहा, अब तृणमूल कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और वर्ष 2016 में होने वाले विधानसभा चुनावों में बंगाल के लोग उसे बाहर का रास्ता दिखा देंगे।
भाजपा बंगाल में सुशासन मुहैया कराने के लिए तैयार है। उन्होंने सवाल किया कि इतने बड़े घोटाले के बावजूद आखिर ममता इसके खिलाफ धरने पर क्यों नहीं बैठीं? 17 लाख निवेशकों के समर्थन में ममता एक बार भी सड़कों पर नहीं उतरीं।
भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि ममता सरकार के सत्ता में आने के बाद राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ में पांच गुनी तेजी आई है। शनिवार शाम कोलकाता पहुंचने के बाद शाह ने सुबह दक्षिणेश्वर मंदिर जा कर मां काली के दर्शन किए।
उसके बाद भाजपा प्रदेश समिति के नेताओं के साथ बैठक की। राज्य में 13 सितंबर को विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं। लोकसभा चुनावों में इन इलाकों में भाजपा पहले नंबर पर रही थी। इस लिहाज से यह उपचुनाव भाजपा लिए बेहद अहम हैं।
‘बेहद मजबूत है मोदी सरकार की विदेश नीति’
मोदी सरकार की विदेश नीतियों का समर्थन करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पहली बार देश में ऐसी सरकार आई है जिसकी विदेश नीति इतनी मजबूत हैं।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने शपथ ग्रहण समारोह में सार्क देशों के प्रतिनिधियों को बुला कर पड़ोसी देशों को सकारात्मक संदेश दिया। पाकिस्तान के साथ विदेश स्तर वार्ता की शुरुआत हमारी कोशिश थी लेकिन पड़ोसी मुल्क अलगाववादियों से बात करने लगा जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
मोदी सरकार के पहले 100 दिनों के कामों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि देश को लंबे समय बाद ऐसे पीएम मिला है जो कि जनता की जरूरत समझता है और उनका समाधान करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसे कद उठाए गए हैं जिससे जल्द ही महंगाई भी काबू में आ जाएगी।