फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Heros of BJP's Maharashtra Assembly Elections 2014 Win

मोदी, शाह ही नहीं ये छह भी हैं बीजेपी की जीत के नायक

Mon, 20 Oct 2014 02:52 PM IST
Updated Mon, 20 Oct 2014 02:52 PM IST
विज्ञापन
Heros of BJP's Maharashtra Assembly Elections 2014 Win

महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनना लगभग तय हो गया है। राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। महीने भर पहले ये कयास लगाना भी मुश्किल था कि भाजपा महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है।

विज्ञापन


1989 में राज्य की राजनीति में अपना पैठ बढ़ाने के लिए भाजपा ने शिवसेना के साथ गठबंधन किया था। 1995 में दोनों दलों ने राज्य में साझा सरकार भी बनाई। 1996, 1998 और 1999 केंद्र में भाजपा की सरकार भी बनी। भाजपा की सरकारों में शिवसेना साझीदार भी रही।
विज्ञापन


फिर भी महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना के आगे भाजपा की हैसियत बराबरी की नहीं हो पाई। शिवसेना ने हमेशा ये माना कि केंद्र की राजनीति में भाजपा बड़ा भाई और महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के नेताओं ने मन मसोसकर ही सही लेकिन शिवसेना के फर्मूले को आदेश मानकर स्वीकार किया है। हालांकि लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की जीत ने शिवसेना के फर्मूले की कब्र तैयार कर दी।

शिवसेना-भाजपा की दुश्‍मनी का कारण्‍ा थीं 5 सीटें

Heros of BJP's Maharashtra Assembly Elections 2014 Win

लोकसभा चुनावों में भाजपा ने 23 सीटें जीती थीं, जबकि 24 सीटों पर चुनाव लड़ा था। उसी जीत के बूते विधानसभा चुनावों भाजपा ने शिवसेना से 130 सीटें मांगी ‌थी। जबकि शिवसेना उन्हें मात्र 119 सीटें दे रही थी। गठबंधन बचाए रखने के लिए दोनों दलों में कई दौर की बातचीत भी हुई।

शिवसेना नर्मी दिखाते हुए 125 सीटें देने के लिए तैयार भी हुई थी, लेकिन भाजपा को 130 सीटों से कम मंजूर नहीं था। लोकसभा चुनाव में शिवसेना ने भी 20 सीटें पर चुनाव लड़कर 18 सीटें जीतीं थीं। विधानसभा चुनावों में उन्हें भी जीत का भरोसा था।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बहुमत के लिए उन्होंने मिशन 144+ जैसी रणनीति भी बनाई, जो बिलकुल वैसी ही थी जैसा लोकसभा चुनावों में भाजपा का मिशन 272+। 5 सीटों पर सहमति न बन पाने के कारण शिवसेना-भाजपा का 25 साल पुराना गठबंधन टूट गया।

शाह ने 6 तेजतर्रार नेताओं की टीम ‌बनाई

Heros of BJP's Maharashtra Assembly Elections 2014 Win

भाजपा अध्यक्ष के अमित शाह के नेतृत्व में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा जा रहा था।

महाराष्ट्र में 25 साल पुराना गठबंधन टूटने का ठीकरा शाह के सिर भी वैसे ही फूटा था, जैसे उद्घव ठाकरे के। ऐसे में महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनाना भाजपा से ‌अधिक शाह की निजी प्रतिष्ठा का विषय था।

शाह ने जीत के लिए वैसा ही चक्रव्यूह तैयार किया, जैसा उन्होंने उत्तर प्रदेश में तैयार किया था। प्रदेश में भाजपा के जीत पक्‍की करने के लिए राष्ट्रीय और स्‍थानीय स्‍तर के 6 तेजतर्रार नेताओं की एक टीम ‌बनाई गई। उन नेताओं का चयन शाह ने ही किया।

महाराष्ट्र में भाजपा ने जो जीत दर्ज की है, उसकी रूपरेखा उन नेताओं ने ही तैयारी की। शाह की टीम में शामिल ये नेता थे-ओम माथुर, राजीव प्रताप रूड़ी, सुनील बंसल, वी सतीश, विनय सहस्‍त्रबुद्घे और माधव भंडारी।

मराठी नेताओं से तैयार कराई उम्‍मीदवारों की सूची

Heros of BJP's Maharashtra Assembly Elections 2014 Win

अमित शाह की ने महाराष्ट्र में जीत की जमीन तैयार करने के ‌लिए दो मराठी भाषी नेताओं माधव भंडारी और विनय सहस्‍त्रबुद्घे को चुना था। भंडारी ने महाराष्ट्र की सभी सीटों का दौरा किया था और वहां समस्याओं और आवश्यकताओं की सूची तैयार की थी।

भंडारी ने सभी सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों की सूची भी बनाई थी।‌ शिवसेना से गठबंधन टूटने के बाद भंडारी की सूची के आधार पर ही भाजपा ने राज्य में अपने उम्मीदवार तय किए थे।

राज्य में भाजपा की चुनाव प्रचार की रणनीति तैयार करने में व‌िनय सहस्‍त्रबुद्घे की अहम भूमिका थी। पार्टी का घोषणापत्र और विजन डॉक्यूमेंट में भी व‌िनय सहस्‍त्रबुद्घे के कई सुझाव शामिल किए गए थे। मराठी मुद्दों का अहमियत दिलाने के कारण पार्टी के भीतर उनकी तारीफ भी हुई थी।

जुलाई में सतीश और भंडारी ने किया ‌महाराष्ट्र भ्रमण

Heros of BJP's Maharashtra Assembly Elections 2014 Win

आरएसएस के फुलटाइमर वी सतीश अमित शाह की सभी बैठकों में शामिल रहे। उन्होंने संघ ओर भाजपा के प्रचार अभियान की साझा रणनीति तैयार की। सतीश ने ही शाह को महाराष्ट्र की राजनीति के रोजाना के अपडेट दिए। शाह ने सतीश और विनय भंडारी को जुलाई में ही राज्य के भ्रमण का निर्देश दिया था।

उन्होंने महाराष्ट्र की सभी सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार कराई। सहस्‍त्रबुद्घे, भंडारी और सतीश की तरह ही ओम माथुर, राजीव प्रताप रूड़ी और सुनील बंसल की महाराष्ट्र में भाजपा की जीत की जमीन तैयार करने में अहम भूमिका रही।

ओम माथुर के बारे में कहा जाता है कि वह उन दिनों से ही शाह के करीबी हैं, जब वह गुजरात के प्रभारी ‌‌थे। लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में भाजपा को 80 में 73 सीटें दिलाने में सुनील बंसल की महत्वपूर्ण भूमि‌का थी।

चह्वाण के इंटरव्यू उन्हीं के खिलाफ किया इस्तेमाल

Heros of BJP's Maharashtra Assembly Elections 2014 Win

महाराष्ट्र मे माथुर को दूसरे दलों के साथ गठबंधन का ‌जिम्मा सौंपा गया, जबकि राजीव प्रताप रूड़ी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों की योजना तैयार करने और उन्हें क्रियान्वित करने की जिम्मेदारी दी गई।

बंसल ने संगठन की गतिविधियों पर नजर रखी, जबकि भंडारी ने मीडिया से समन्वय बनाने का काम किया।

फड़नवीस समेत सभी उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर शाह ने ही लगाई। वह अपने फैसलों के बारे में मोदी को अवगत कराते रहे। शाह की टीम ने कैसे काम किया उसे आप एक नजीर से समझ सकते हैं।

मतदान से चंद दिनों पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण ने एक अखबार को इंटरव्यू दिया और माना कि उनकी सरकार के कई मंत्री भ्रष्टाचार में शामिल रहे। सहस्‍त्रबुद्घे, रूड़ी और भंडारी की टीम ने उसी दिन एक एड एजेंसी के साथ बैठक की और चह्वाण के एक-एक जवाब का काट तैयार किया।

अगले दिनों अखबारों में भाजपा का एड छपा और उसमें लोंगों से पूछा गया कि क्या आप अब भी एक ऐसा मुख्यमंत्री चुनेंगे, जिसके मंत्रियों ने भ्रष्टाचार किया और वह उनके खिलाफ कार्रवाई तक नहीं कर पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed