फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   amit shah statement after assembly result

'कांग्रेस मुक्त भारत अभियान दो कदम आगे बढ़ा'

Sun, 19 Oct 2014 08:17 PM IST
Updated Sun, 19 Oct 2014 08:17 PM IST
विज्ञापन
amit shah statement after assembly result

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। पार्टी के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है और समर्थक इसे मोदी लहर करार दे रहे हैं।

विज्ञापन


बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी का कांग्रेस मुक्त भारत अभियान अब दो और कदम आगे बढ़ गया है।

उन्होंने कहा कि अभी तक ऐसा कभी नहीं हुआ था। यह इन राज्यों के राजनीतिक इतिहास में बीजेपी की सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने इस जीत के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
विज्ञापन


शाह ने कहा कि,"दोनों ही राज्यों में कांग्रेस को लीडर ऑफ अपोज़िशन का पद तक नहीं मिलने वाला है और हम दोनों राज्यों में सरकार बनाएंगे।"

'जनता ने जताया मोदी सरकार पर भरोसा'

amit shah statement after assembly result

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि ये जनता के भरोसे की जीत है और हम इस भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजों से साफ है कि जनता मोदी जी को निर्विवाद नेता के तौर पर स्वीकार करती है।

शाह ने कहा,"केंद्र सरकार के चार महीनों के कार्यकाल पर जनता ने भरोसे की मुहर लगा दी है। मोदी सरकार समस्याओं के खात्मे की ओर आगे बढ़ी है।"

अमित शाह ने कहा कि,"चुनाव से पहले ऐसे हालात थे कि हमें अकेले मैदान में उतरना पड़ा लेकिन मोदी जी की सभाओं में जैसी भीड़ थी उससे साफ था कि नतीजे क्या रहने वाले हैं।"

मोदी के खासमखास माने जाने वाले शाह ने कहा कि," हम कभी बहुत सीटें इन राज्यों में नहीं जीत पाए थे लेकिन इस बार हमें भरोसा था। हमने अभूतपूर्व तरक्की की है, साथ ही वोट शेयरिंग के मामले में भी हम बहुत आगे रहे।"

महाराष्ट्र में सीएम हमारा ही होगा: अमित शाह

amit shah statement after assembly result

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि," बार बार उपचुनाव के नतीजों को लेकर विपक्षी पार्टियां बीजेपी के खिलाफ बोलती थीं लेकिन अब साफ है कि मोदी लहर सुनामी की तरह सबको साफ करने में सक्षम है।"

एनसीपी के साथ गठबंधन के सवाल पर शाह ने कहा कि,"एनसीपी के बयान का अभी कोई मतलब ना निकाला जाए। उन्होंने बाहर से समर्थन देने की बात कही है।"

एक अन्य सवाल के जवाब में बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि,"हमने कभी गठबंधन तोड़ा नहीं थी और दो चीजें बेहद साफ हैं। हम दोनों राज्यों में सरकारें बनाएंगे और महाराष्ट्र में सीएम भी हमारा ही होगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed