{"_id":"604646d48e46601bb188b7c5053c3633","slug":"amit-shah-reply-on-sonia-gandhi-allegation-hindi-news-sm","type":"story","status":"publish","title_hn":"'झूठे सपनों' पर अमित शाह का पलटवार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'झूठे सपनों' पर अमित शाह का पलटवार
एजेंसी/हैदराबाद
Updated Fri, 22 Aug 2014 08:26 AM IST
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी पर झूठे वादे कर सत्ता में आने के सोनिया गांधी के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा है कि नरेंद्र मोदी की सरकार अगले चुनाव में जाने से पहले अपने सभी वादे पूरा करेगी।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बुधवार को मैंने सोनिया गांधी का भाषण देखा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कुछ लोग झूठे वादे कर सत्ता में आ जाते हैं।
विज्ञापन
मैं कांग्रेस अध्यक्ष से कहना चाहता हूं कि अभी हमें सत्ता में आए हुए 90 दिन भी नहीं हुए हैं। हमारे सभी वादे पूरे होंगे।
लेकिन हम आपसे यह पूछना चाहते हैं कि आप 100 दिन में महंगाई कम करने के वादे के साथ सत्ता में आईं थीं। 10 सालों तक आपकी सत्ता रही। महंगाई कम करने के मसले पर क्या हुआ।
विज्ञापन
शाह ने कहा कि कांग्रेस को खुद पर ध्यान देने की बजाय दूसरों को सलाह देना बंद करना चाहिए। कांग्रेस के कार्यकाल को खराब शासन और भ्रष्टाचार के लिए याद किया जाएगा।