फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   amit shah removed kiran bedi from facebook page cover.

हार मिली तो किरण बेदी को अमित शाह ने फेसबुक कवर से हटाया

Wed, 11 Feb 2015 08:06 AM IST
योगेश नारायण दीक्षित/अमर उजाला, नई दिल्ली
योगेश नारायण दीक्षित/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Feb 2015 08:06 AM IST
विज्ञापन
amit shah removed kiran bedi from facebook page cover.

जिन किरण बेदी को दिल्ली में पार्टी का सीएम उम्मीदवार बनाने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सारी बिसातें बिछाई थीं, चुनाव परिणाम आने के महज चंद घंटे बाद ही उनका चेहरा तक उन्होंने अपने फेसबुक कवर पेज से हटा दिया।

विज्ञापन


दिल्ली की हार शाह को इतना चुभ गई कि कोई नया ग्राफिक बनवाकर कवर अपडेट करने के बजाए उन्होंने भाजपा के सदस्य बनने के आग्रह वाला कवर ही पोस्ट करवा दिया।

दरअसल किरण बेदी को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का चेहरा बनाने के साथ ही जब अंदरखाने उनका विरोध शुरू हुआ तो खुद अमित शाह ने मीडिया से प्रचार तक हर फ्रंट पर उनके पक्ष में माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

विज्ञापन

खराब परिणाम का शाह पर असर

amit shah removed kiran bedi from facebook page cover.

इसी क्रम में 21 लाख 42 हजार से ज्यादा लाइक वाले अमित शाह के अधिकारिक फेसबुक पेज पर 21 जनवरी की शाम सात बजे जो कवर पेज लगाया गया, उसमें एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरी तरफ किरण बेदी के पीछे ताकत के रूप में अमित शाह नजर आ रहे हैं। बीस दिन यही कवर पेज जारी रहा।

लेकिन, मंगलवार अपराह्न चुनाव परिणाम उम्मीद से बहुत खराब आ गया। इसके बाद शाम करीब छह बजे अमित शाह के फेसबुक पेज को अपडेट कर दिया गया। नए कवर पेज पर सशक्त भाजपा...सशक्त भारत के नारे वाला सदस्यता अभियान का ग्राफिक है जिसमें सिर्फ नरेंद्र मोदी और अमित शाह ही दिख रहे हैं।

वैसे अमित शाह के फेसबुक एकाउंट का कवर पेज एक महीने पर बदलता ही रहा है। इससे पहले पिछले साल 25 दिसंबर और 3 नवंबर को कवर पेज बदला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed