फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Amit Shah Rally in Patna.

पटना में शाह की रैली के साथ चुनावी 'जंग' का आगाज

Tue, 14 Apr 2015 01:51 AM IST
Updated Tue, 14 Apr 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah Rally in Patna.

बिहार में बदल रही राजनीति परिस्थितियों के बीच भाजपा मंगलवार को प्रदेश में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गांधी मैदान में विराट कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से राज्य में सरकार बनाने का संकल्प दोहराएंगे।

विज्ञापन


सम्मेलन में राजनाथ सिंह के साथ ही तमाम केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, विधान पार्षद व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में दो लाख सक्रिय कार्यकर्ताओं के हिस्सा लेने का दावा किया जा रहा है। पार्टी ने इस बार सम्मेलन के लिए कार्यकर्ताओं से दस रुपये का टिकट लिया है।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रवक्ता डॉ. संजय मयूख ने बताया कि सम्मेलन के बाद पार्टी प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर तक के कार्यकर्ताओं की अलग-अलग बैठकें आयोजित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बैठकों में कार्यकर्ताओं को गांव-गांव घूमकर लोगों के दरवाजे पर दस्तक देने को कहा जाएगा। साथ ही उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा कि वे लोगों को मोदी सरकार के बिहार के विकास के प्रति गंभीर होने की जानकारी दें।

विराट कार्यकर्ता सम्मेलन से शुरूआत

Amit Shah Rally in Patna.

विराट कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर गांधी मैदान को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सम्मेलन में आने वालों को हर इंट्री प्वाइंट पर सघन जांच से गुजरना होगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि राज्य सरकार सुरक्षा को लेकर गंभीर होगी।

उल्लेखनीय है कि रविवार को पटना के गांधी मैदान में पुलिस ने ड्रोन जब्त किया था। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस को पहले जानकारी मिली कि रविवार को इस मैदान पर आयोजित निषाद रैली के आयोजकों ने यह ड्रोन उड़ाया है। हालांकि, आयोजकों की ओर से इनकार करने के बाद पटना पुलिस ने नए सिरे से मामले की जांच शुरू की है।

राजनाथ को अध्यक्ष बताने वाला होर्डिंग हटाया गया
एक ओर गांधी मैदान अमित शाह के पोस्टरों से पटा हुआ है तो दूसरी ओर शहर के मुख्य क्षेत्र इनकम टैक्स गोलघर चौराहे पर लगी होर्डिंग में अमित शाह की जगह गृह मंत्री राजनाथ सिंह को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताया गया है।

होर्डिंग में भाजपा विधानमंडल दल के नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय और नेता प्रतिपक्ष नंदकिशोर यादव भी शामिल हैं। हंगामा होने के बाद होर्डिंग को सोमवार दोपहर हटा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed