{"_id":"269fbbafabfb71d987651293c9d740e0","slug":"amit-shah-on-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी कहां से लड़ेंगे चुनाव, अभी तय नहीं'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'मोदी कहां से लड़ेंगे चुनाव, अभी तय नहीं'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 21 Oct 2013 03:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ेंगे या नहीं, भाजपा ने इस मुद्दे पर अब तक फैसला नहीं किया है। उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी अमित शाह ने ये बात एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में कही।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी किसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, पार्टी में इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। शाह खुद चुनाव लड़ेंगे या नहीं? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बारे वक्त आने पर फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की रैलियों में बुर्के और टोपी पहनकर आने की बात भाजपा ने कभी नहीं कही। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कोई आदेश या पत्र मीडिया के हाथ लगा है तो वह पार्टी की ओर से नहीं भेजा गया था।
विज्ञापन
शाह ने कहा कि भाजपा ने बुर्का या टोपी पहनने को कभी नहीं कहा। संभवतः किसी कार्यकर्ता ने ऐसा किया हो।
जांच के निशाने पर केवल मैं और मोदी
गुजरात में हो रहे फर्जी एनकांउटरों की जांच के संबंध में उन्होंने कहा, 'मैं जिस कालखंड में गुजरात में गृहमंत्री था, पूरे देश में उस समय 1800 एनकाउंटर हुए। एनकाउंटर के मामले में गुजरात का देश में नीचे से चौथा स्थान था। फिर भी जांच गुजरात के मामलों में ही हो रही है।'
उन्होंने कहा कि फर्जी एनकाउंटर के जिन 18 मामलों की जांच हो रही है, उनमें 17 गुजरात के हैं। जबकि यूपी एनकाउंटर के मामले पहले स्थान पर है। महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है। लेकिन वहां के मामलों की जांच नहीं कराई गई।
उन्होंने कहा कि दिल्ली और बिहार में भी एनकाउंटर हुए, लेकिन उनकी जांच नहीं कराई गई। शाह ने आरोप लगाया कि ये जांच केवल नरेंद्र मोदी और उन्हें निशाना बनाकर की जा रही है।