फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   amit Shah new game plan against mamta banerjee

प. बंगाल में ममता के खिलाफ अमित शाह का नया गेम प्लान

Wed, 14 Oct 2015 02:27 AM IST
Updated Wed, 14 Oct 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
amit Shah new game plan against mamta banerjee

बिहार की जंग अभी समाप्त भी नहीं हुई है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांगेस से पार पाने संबंधी ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है।

विज्ञापन


बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के दिन 8 नवंबर को आयोजित पत्रकार वार्ता से ही शाह लोकतंत्र बचाओ, ममता भगाओ के हुंकार के साथ पश्चिम बंगाल की सियासी लड़ाई की शुरूआत कर देंगे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ममता सरकार के प्रशासनिक अक्षमता को सामने रखते हुए भाजपा उनके खिलाफ जनभावना बनाएगी। इसके अलावा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जरिए वह अपनी राष्ट्रवादी छवि के साथ राज्य के लोगों की भावना भुनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताजी के पूरे परिवार के साथ बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली मुलाकात को इस कवायद का ही हिस्सा माना जा रहा है।

पश्चिम बंगाल के सियासी मोर्चे के लिए शाह का ब्लूप्रिंट तैयार

amit Shah new game plan against mamta banerjee

इस बीच भाजपा ने सूबे में अपने संगठन को भी मजबूत करने की रणनीति बनाई है। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और सूबे के पूर्व प्रभारी सिदार्थ नाथ सिंह जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं से बैठक संगठन का ढांचा दुरूस्त कर चुके हैं।

अगले दो महिनों में उनकी योजना विधानसभावार कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करने की है। सूबे की रणनीति से जुड़े एक नेता ने बताया कि पश्चिम बंगाल में हवा या लहर पैदा करके चुनाव नहीं जीता जा सकता है।

माहौल को पार्टी के पक्ष में करने के लिए जमीन पर कार्यकर्ताओं का होना जरूरी है। इसलिए पार्टी की रणनीति ममता से लोहा लेने के लिए जमीन पर कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करने की है।

वहीं ममता के सामने मुकाबले के लिए भाजपा अपने महिला नेताओं को आगे करेगी। इस प्रयास में प्रदेश की कमान रूपा गांगूली को दी जा सकती है।

इसके अलावा इस सियासी संग्राम में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी की भूमिका भी अहम रहेगी। ममता के खिलाफ मुद्दा बनाने के प्रयास में रविवार को संपन्न प्रदर्शन का सफल नेतृत्व कर स्मृति ने इसकी झलक भी दिखा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed