फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   amit shah inaugurated mini pmo in varanasi

शाह ने किया 'मिनी पीएमओ' का उदघाटन

Wed, 20 Aug 2014 07:35 PM IST
Updated Wed, 20 Aug 2014 07:35 PM IST
विज्ञापन
amit shah inaugurated mini pmo in varanasi

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जनसंपर्क कार्यालय का उदघाटन किया। इस कार्यालय को मिनी पीएमओ कहा जा रहा है।

विज्ञापन


बीजेपी की तरफ से दावा किया जा रहा है कि इस कार्यालय के जरिये मोदी वाराणसी के लोगों की न केवल समस्याएं सुनेंगे बल्कि काशी को एक आदर्श शहर बनाने का सपना पूरा करेंगे।
विज्ञापन


उदघाटन से पहले अमित शाह ने कार्यालय के अतिथि कक्ष में पूजा-पाठ भी किया। उदघाटन के बाद अमित शाह ने एक जनसभा को भी संबोधित किया।

उन्होंने काशी वासियों को भरोसा दिया कि मोदी के संसदीय क्षेत्र की हर समस्या का समाधान इस कार्यालय के जरिये किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी के विकास का जो सपना जगाया है वो साकार होगा और दुनिया के कोने-कोने के लोग इस शहर को देखने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार काशी को एक आधुनिक शहर के तौर पर विकसित करेगी लेकिन इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि काशी की आध्यात्मिक ऊंचाई और यहां के ज्ञान प्रवाह को कोई चोट न पहुंचे।

'पांच साल बाद दुनिया देखेगी काशी को'

amit shah inaugurated mini pmo in varanasi

अमित शाह ने कहा कि पांच साल बाद दुनिया मानेगी कि काशी को जिस रूप में होना चाहिए था, उसका हक उसे मिल सका है।

उन्होंने कहा कि मोदी ने बनारस के गंगा तट और बाद में लाल किले से देश के विकास में लोगों से सहयोग मांगा है। इसका मतलब लोगों से विकास का खाका तैयार करना नहीं, बल्कि अपनी विरासत और सार्वजनिक सुविधाओं की देखभाल और रखरखाव करना है।

अमित शाह ने कहा कि उत्तरप्रदेश में बीजेपी कार्यकर्ताओं में लोकसभा चुनाव के बाद खासा उत्साह है और बीजेपी यहां बहुत कुछ कर गुजरने की स्थिति में है।

इस मौके पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, संगठन मंत्री सुनील बंसल, मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल चंदौली के सांसद महेंद्रनाथ पांडेय और स्थानीय महापौर भी मौजूदज रहे।

ऐसा है मिनी पीएमओ

amit shah inaugurated mini pmo in varanasi

दरबार हॉल, अतिथि कक्ष समेत सात कमरों वाले इस कार्यालय में कामकाज के लिए मंगलवार को छह कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई। वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा से भी इस दफ्तर को लैस किया गया है, ताकि पीएम मोदी जब चाहें जनता से सीधा संवाद कर सकें।

रवींद्रपुरी के लेन नंबर-11 में मेन रोड पर स्थित भवन में पीएम के संसदीय क्षेत्र का यह जनसंपर्क कार्यालय होगा। फिलहाल संघ के पूर्णकालिक प्रचारक शिव शरण पाठक को इस दफ्तर के कामकाज की जिम्मेदारी दी गई है। वो सुबह 10 से रात आठ बजे तक इस दफ्तर में जनता की समस्याएं सुनने के लिए मौजूद रहेंगे।

पीएम के संसदीय कार्यालय में दो फोन नंबर लगाए गए हैं, जिन पर जनता किसी भी समय संपर्क कर सकती है। इस दफ्तर के लैंडलाइन नंबर हैं 0542-2314000 और 0542-2314001।

संसदीय कार्यालय प्रमुख शिव शरण ने बताया कि भारत सरकार के मंत्रालयों और विभागों के स्तर की समस्याओं से संबंधित फाइलें इस कार्यालय के माध्यम से लखनऊ भेजी जाएंगी, जहां रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा उनके निस्तारण के लिए हफ्ते में चार दिन समय देंगे। वो विभागवार समस्याओं को कार्रवाई और क्रियान्वयन के लिए भेजेंगे।

जन संपर्क का काम देख रहे प्रकाश तिवारी ने बताया कि जरूरी होने पर पीएमओ को भी शिकायतें भेजी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed