फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   amit shah in trouble, election commission examine his controversial speech

अमित शाह की बढ़ी मुश्किलें, सीडी की हो रही जांच

Mon, 07 Apr 2014 08:57 AM IST
Updated Mon, 07 Apr 2014 08:57 AM IST
विज्ञापन
amit shah in trouble, election commission examine his controversial speech

चुनाव आयोग सोमवार को भाजपा महासचिव और पार्टी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के करीबी अमित शाह से विवादास्पद बयान के मामले में जवाब तलब कर सकता है।

विज्ञापन


शाह के आमचुनाव में अपमान का बदला लेने संबंधी बयान पर सियासी बवाल के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शामली के डीएम से संबंधित भाषण की सीडी तलब कर उसे निर्वाचन सदन भेज दिया था। रविवार को निर्वाचन सदन में एक टीम में सीडी को खंगाला था।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शाह ने बीते शनिवार को एक जनसभा में अपमान का बदला लेने का आह्वान किया था। कांग्रेस सहित भाजपा विरोधी कई दलों ने इसे सांप्रदायिक राजनीति करार देते हुए शाह को गिरफ्तार करने और उनके उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। कांग्रेस ने तो इस संबंध में चुनाव आयोग केसाथ-साथ अल्पसंख्यक आयोग के समक्ष भी शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग को ‌मिली सीडी

amit shah in trouble, election commission examine his controversial speech

चुनाव आयोग के सूत्रों ने विवादास्पद भाषण की सीडी मिलने और उसे खंगाले जाने की पुष्टि की है। आयोग के सूत्रों की माने तो एक टीम सोमवार को फिर से सीडी को खंगालने और आरोप सही पाए जाने पर शाह से जवाब तलब करने की पुष्टि की है।

आयोग के एक अधिकारी के मुताबिक फिलहाल इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। सोमवार को विस्तृत रूप से भाषण की सीडी को परखने के बाद अगर आरोप सही पाए गए तो शाह को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed