फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   amit shah gets gps devices fitted to the vehicles of bjp andidates

अमित शाह ने प्रत्याशियों के वाहनों में क्यों लगवाया GPS?

Mon, 06 Oct 2014 11:58 AM IST
Updated Mon, 06 Oct 2014 11:58 AM IST
विज्ञापन
amit shah gets gps devices fitted to the vehicles of bjp andidates

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी कैबिनेट के मंत्रियों के कामकाज पर नजर रखने के लिए नए-नए तरीके इस्तेमाल करने के लिए मशहूर हैं। उन्हीं के पद-चिन्हों पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने महाराष्ट्र में अपने प्रत्याशियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक नया तरीका अपनाया।

विज्ञापन


उन्होंने महाराष्ट्र में अपने प्रत्याशियों के वाहनों में जीपीएस डिवाइस लगवाने का आदेश दिया है। ये डिवाइस ऐसे कई कार्यकर्ताओं के वाहनों में भी लगाए जाएंगे, जो बाहर के राज्यों से आकर महाराष्ट्र पार्टी का प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अमित शाह की देखरेख में ही भाजपा महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव लड़ रही है।

क्या मतलब है शाह के आदेश का

amit shah gets gps devices fitted to the vehicles of bjp andidates

माना जा रहा है क‌ि पार्टी प्रत्याशियों के वाहनों में जीएपएस ‌डिवाइस लगवाकर शाह ये संकेत देना चा‌हते है कि उनकी सभी चीजों पर नजर है, प्रत्याशी और कार्यकर्ता प्रचार कार्यों में तनिक भी कोताही न बरतें।

भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि कई बार दूसरे राज्यों से आए कार्यकर्ता और नेता एक या दो दिन प्रचार करते हैं, फिर ‌ढीले पड़ जाते हैं। शाह नहीं चाहते की कार्यकर्ता यहां भी ऐसा ही रवैया अपनाएं।

उन्होंने कहा, 'अमित शाह का मकसद है कि प्रत्याशी और कार्यकर्ता लोगों से मिलें और आसपास के इलाकों में जाएं। वह होटल में न बैठें रहें।' उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं के अलावा प्रभार‌ियों के वाहनों में भी जीपीस लगवाए जाएंगे।

फैसले का विरोध भी, स्वागत भी

amit shah gets gps devices fitted to the vehicles of bjp andidates

शाह के आदेश के बाद पार्टी के भीतर मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। कई लोगों ने दबी आवाज में फैसले पर नाराजगी जताई है, जबकि कई ने इसका स्वागत किया ह‌ै।

भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि अब तक हमारे पास ऐसे लोग रहे हैं जो व‌िरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखते रहे हैं, पहली बार ऐसा हो रहा कि कोई पार्टी अपने ही कार्यकर्ताओं पर नजर रख रही है।

वहीं, महाराष्ट्र में भाजपा के एक प्रत्याशी ने बताया कि जीएपएस लगाने का मकसद बस ये तय करना है कि वाहनों को दुरुपयोग न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed