बंद कमरे में हुई शाह-RSS की मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को नागपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और महासचिव भैय्याजी जोशी से मुलाकात की।
संघ मुख्यालय में बंद दरवाजे में हुई इस मुलाकात को महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बातचीत में अमित शाह के साथ महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष देवेंद्र फड़नवीस और पार्टी महासचिव रवींद्र भुसारी भी मौजूद थे।
एयरपोर्ट पर शाह का जबरदस्त स्वागत
इससे पहले लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका अदा करने वाले शाह का एयरपोर्ट पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया, जहां प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष देवेंद्र फड़नवीस समेत पार्टी के कई नेता मौजूद थे।
नागपुर पहुंचते ही अमित शाह ने सबसे पहले ‘दीक्षाभूमि’ स्थित बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। बाद में शाह ने फड़नवीस समेत कई दूसरे भाजपा नेताओं के साथ दोपहर के खाने पर बैठक की।