फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Amit Shah calls on RSS chief, got a cold reply

भागवत से मिले अमित शाह, संघ ने हार से झाड़ा पल्ला

Mon, 09 Nov 2015 12:42 PM IST
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:42 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah calls on RSS chief, got a cold reply

बिहार विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार से संघ प्रमुख मोहन भागवत ने पल्ला झाड़ लिया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से संघ प्रमुख से झंडेवालान स्थित संघ कार्यालय में मुलाकात की है। एबीपी न्यूज के मुताबिक, तकरीबन घंटे भर चली मुलाकात में दोनों के बीच बिहार चुनावों पर चर्चा हुई है।

विज्ञापन


संघ प्रमुख ने उन आरोपों से पल्ला झाड़ लिया है, जिसमें कहा जा रहा था कि आरक्षण को लेकर दिए गए उनके बयान के कारण भाजपा को बिहार में नुकसान हुआ। संघ नेता मनमोहन वैद्य ने कहा है कि संघ प्रमुख के बयान के कारण भाजपा को चुनावों में नुकसान नहीं हुआ है, बल्कि भाजपा नेता उनके बयान का मायने जनता को नहीं समझा पाए, इसलिए उन्हें नुकसान हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि अगर संघ प्रमुख के बयान से नुकसान होता तो भाजपा का वोट शेयर नहीं बढ़ता। उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनावों के दरम्यान ही आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने आरक्षण की समीक्षा की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता भी संघ प्रमुख पर भड़के

Amit Shah calls on RSS chief, got a cold reply

गुजरात में पटेल समुदाय द्वारा मांगे जा रहे आरक्षण के मुद्दे पर पांचजन्य और ऑर्गेनाइजर को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा 'हमारा मनाना है, ऐसे लोगों की एक कमेटी बनाई जाए, जो वास्तव में पूरे देश के हितों की चिंता करते हों और सामाजिक एकता के लिए प्रतिबद्घ हों। उन्हें निर्णय करना चाहिए कि किसी वर्ग को आरक्षण की आवश्यकता है और कब तक है?'

संघ प्रमुख के बयान को राजद सीप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मुद्दा बना लिया और मोदी सरकार को चुनौती दे डाली थी कि वे आरक्षण खत्म करके दिखाए। उन्होंने चुनावों को 'अगड़ा बनाम पिछड़ा' की लड़ाई बनाकर मतों का ध्रुवीकरण भी किया।

रविवार को आए नतीजों के बाद संघ प्रमुख के बयान को लेकर भाजपा की बिहार इकाई के नेताओं में विरोध में सुर सुनाई दे रहे हैं। मधुबनी से सांसद हुकुमदेव नारायण यादव, बक्सर से सांसद अश्विनी कुमार चौबे, राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष सीपी ठाकुर ने पार्टी की हार के लिए संघ प्रमुख के बयान को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed