फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Amit Shah Attacks on Mamta Banerjee in Kolkatta Rally

'बर्धवान ब्लास्ट में सारदा चिट फंड का पैसा'

Mon, 01 Dec 2014 12:49 PM IST
Updated Mon, 01 Dec 2014 12:49 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah Attacks on Mamta Banerjee in Kolkatta Rally

कानूनी लड़ाई के बाद रैली की इजाजत पाने वाले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रैली में अड़चन बनी ममता सरकार पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया। पश्चिम बंगाल से टीएमसी सरकार को उखाड़ फेंकने का ऐलान करते हुए शाह ने कहा कि बर्दवान धमाके में आरोपी टीएमसी नेताओं को बचाया जा रहा है। इसलिए ममता बनर्जी एनआईए जांच का विरोध कर रही हैं।

विज्ञापन


रविवार को रैली के दौरान पार्टी की सबसे बड़ी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने आरोप लगाया कि शारदा चिटफंड घोटाले के पैसे का इस्तेमाल बर्दवान धमाके को अंजाम देने के लिए किया गया। मालूम हो कि धमाके को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एनआईए जांच के विरोध के बाद आरएसएस पर आरोप लगा चुकी हैं।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने सीबीआई के बेजा इस्तेमाल का आरोप लगा रहीं ममता को चुनौती देते हुए कहा कि दम है तो दीदी यह कह कर दिखाएं कि शारदा चिटफंड घोटाले में जिनकी गिरफ्तारी हुई है वे निर्दोष हैं। पहले यह केवल आरोप था लेकिन अब साबित हो चुका है कि घोटाले में टीएमसी के नेता शामिल हैं। ममता की पेंटिंग की खरीदारी करने वालों का नाम उजागर करने की भी उन्होंने चुनौती दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाह ने किया ममता पर हमला

Amit Shah Attacks on Mamta Banerjee in Kolkatta Rally

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने काला धन पर संसद के बाहर विरोध करने वाले टीएमसी नेताओं पर चुटकी लेते हुए कहा कि शारदा घोटाले में जो पैसा हड़पा गया वो काला धन था या वैध धन था? ममता पर वोट बैंक की राजनीति के लिए देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए शाह ने कहा कि टीएमसी बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है।

जबकि बंगाल की जनता घुसपैठियों को नकार चुकी है। उन्होंने सवाल उठाया कि बर्दवान धमाके में आरोपी आतंकी शकील अहमद को बंगाल पुलिस ने शुरुआत में क्यों बचाने की कोशिश की।

अजान के वक्त चुप हो गए शाह
धर्मतल्ला में रैली को संबोधित कर रहे अमित शाह बगल की टीपू सुल्तान मस्जिद से नमाज के लिए अजान होते ही चुप हो गए। उन्होंने अपना भाषण रोक कर अजान पूरा होने का इंतजार किया और फिर उसके बाद भाषण दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed