फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP has all options open in Jammu Kashmir - Amit Shah

शाह बोले भाजपा के पास सभी विकल्प खुले

Wed, 24 Dec 2014 12:22 PM IST
Updated Wed, 24 Dec 2014 12:22 PM IST
विज्ञापन
BJP has all options open in Jammu Kashmir - Amit Shah

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाजपा के पास जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने और बनवाने दोनों ही विकल्प खुले हुए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2014 का साल भाजपा के लिए अप्रत्याशित विजय का साल रहा है। झारखंड में हम एक अच्छी सरकार देंगे।

विज्ञापन


भाजपा का वादा था कि पूर्ण बहुमत की सरकार ही किसी राज्य को अच्छा विकास दे सकती है। उन्होंने इस विजय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिली मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि झारखंड और जम्मू कश्मीर में चुनावों में जीत मोदी सरकार के छह सरकार के किए गए कार्यों का नतीजा है।
विज्ञापन


सही मायने में कांग्रेस मुक्त भारत का अभियान हमारा लगातार आगे बढ़ रहा है। हर राज्य में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस तीसरे या फिर चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता परिवार की संकल्पना को झारखंड की जनता ने खत्म कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी को 23 सीटें अधिक प्राप्त हुई हैं।
जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा ने 25 सीटों पर बढ़त बना रखी है। भाजपा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 14 और सीटों पर बढ़त बनाई है। सभी चुनाव नतीजे आते-आते तस्वीर और अलग हो सकती है।

'जनता ने विकास को ध्यान में रखकर वोट दिया'

BJP has all options open in Jammu Kashmir - Amit Shah

पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अमित शाह ने कहा कि जनता ने विकास को ध्यान में रखकर वोट दिया है। वोट के लिए दूसरे एजेंडों को सामने नहीं लाना चाहिए।

सारे विकल्प खुले हुए हैं। भाजपा की सरकार बनाने का विकल्प भी खुला है। किसी दूसरी पार्टी को समर्थन देने का विकल्प भी खुला है। इस बारे में संसदीय बोर्ड की बैठक में बुधवार को फैसला किया जाएगा। समर्थन देने और लेने दोनों का ही विकल्प खुला हुआ है।

सरकार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। इस रास्ते से पार्टियों को भटकना नहीं चाहिए। भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से सरकार बनाने की प्रक्रिया को लेकर आगे बढ़ेगी।

अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई परिवार नहीं है। सिर्फ नेता जी(मुलायम सिंह यादव) का परिवार है। साथ ही इस बात पर भरोसा जताया कि बिहार में पूरे बहुमत से साथ भाजपा सरकार बनाएगी।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की हार पर अमित शाह ने कहा कि पार्टी के लिए उनकी हार दुखद है। अर्जुन मुंडा पार्टी के अहम नेता है। पार्टी उनका सही उपयोग करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed