फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Amit Shah accuses SP of booth capturing

अमित शाह को बूथ कैंप्चरिंग का डर, अर्द्घसैनिक बल लगाने की मांग

Sat, 03 May 2014 04:08 PM IST
Updated Sat, 03 May 2014 04:08 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah accuses SP of booth capturing

उत्तर प्रदेश में पांचवें और छठे चरण का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग से बूथों पर अर्द्घसैनिक बलों को लगाने की मांग की है।

विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा चुनाव प्रभारी अमितशाह ने कहा है कि समाजवादी पार्टी आगामी चरणों मे गड़बड़ी फैला सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने स्थानीय प्रशासन की मदद से बूथों पर गड़बड़ी फैलाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


शाह ने कहा कि पिछले चरणों में रामपुर, फिरोजाबाद, कन्नौज और फर्रुखाबाद में बूथ कैप्चरिंग की शिकायतें मिली थी। झांसी में समाजवार्दी पार्टी के गुंडों ने अपनी गुंडागर्दी भी दिखाई। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आगामी चरणों में मतदान को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में 7 को पांचवें और 12 को छठे चरण का चुनाव

Amit Shah accuses SP of booth capturing

उत्तर प्रदेश में 7 मई को पांचवें और 12 मई को छठे चरण का चुनाव होना है। पांचवे चरण में 15 और छठे चरण में 18 सीटों पर मतदान होगा। इन चरणों में अमेठी और वाराणसी जैसी हाई प्रोफाइल सीटें शामिल हैं।

वाराणसी से भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं। अमेठी से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास और भाजपा की स्मृति मल्होत्रा शामिल हैं।

शाह के मुताबिक इन चरणों में शामिल अधिकांश बूथ संवेदनशील हैं। चुनाव आयोग को ऐसे बूथों पर अर्द्घसैनिक बल, माईक्रो ऑब्जर्वर और कैमरे की व्यवस्‍था करानी चाहिए।

सपा ने आरोपों को बकवास बताया

Amit Shah accuses SP of booth capturing

वहीं, समाजवादी पार्टी ने शाह कि आरोपों को बकवास बताया है। पार्टी प्रवक्ता रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में हार रही है। अमित शाह हार की घबराहट में ये बयान दे रहे हैं।


उन्होंने कहा कि शाह को आगामी दो चरणों में भाजपा को हार से बचाने की कोशिश करनी चाहिए, उन्हें मोदी की जीत के बारे में सोचना चाहिए। ऐसे बयान उनकी कमजोरी को दर्शा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed