फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   amir khan supporters on twitter

आमिर को सोशल मीडिया पर मिली लोगों की शाबाशी!

Sun, 12 Oct 2014 02:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाल, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाल, नई दिल्ली Updated Sun, 12 Oct 2014 02:19 PM IST
विज्ञापन
amir khan supporters on twitter

रविवार 12 अक्टूबर को प्रसारित हुए सत्यमेव जयते के एपिसोड में आमिर खान ने रोड सेफ्टी का मुद्दा उठाया।

विज्ञापन


इस दौरान कई लोगों से बातचीत की गई जिन्होंने रोड एक्सिडेंट में अपने परिवार या किसी करीबी को खोया। इसके अलावा ट्रैफिक नियमों पर भी बातचीत की गई। इस चर्चा में सड़क सुरक्षा आदि विभागों के कई अधिकारियों को भी शामिल किया गया जिन्होंने यह भी बताया कि किस तरह भारत के अलग-अलग राज्यों में किन गलतियों की वजह से रोड एक्टिडेंट हो रहे हैं।

इस शो में आमिर ने यह मुद्दा भी उठाया कि लोग सड़कों पर किसी घायल को देखने के बाद मदद की कोशिश नहीं करते क्योंकि उन्हें इस बात का डर बना रहता है कि वे पुलिस के मामले में फंस जाएंगे।
विज्ञापन


सत्यमेव जयते के ट्विटर अकाउंट पर इस मुद्दे से जुड़ी बातों के लिए सवाल पूछने के लिए भी कहा गया था। जिसके जवाब में लोगों ने कई बातें पूछीं।

इसके अलावा शो खत्म होने तक ट्विटर पर #RoadsOKPlease ट्रेंड करने लगा। इस ट्रेंड में कुछ लोगों ने सुझाव दिए तो कुछ ने शिकायत की। और कई लोग आमिर खान के सपोर्ट में आए और ट्रैफिक नियमों से जुड़ी बातों को ध्यान रखने जैसे बातें ट्वीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़िए कुछ चुनिंदा ट्वीट्स।
































विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed