फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi US Visit - American tourists can get a Visa on Arrival facility.

दौरे से पहले मोदी दे सकते हैं अमेरिका को बड़ा तोहफा

Mon, 22 Sep 2014 08:41 PM IST
Updated Mon, 22 Sep 2014 08:41 PM IST
विज्ञापन
Modi US Visit - American tourists can get a Visa on Arrival facility.

केंद्र सरकार अमेरिकी पर्यटकों को वीजा ऑन अराइवल (वीओए) देने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि 26 सितंबर से शुरू हो रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे से पहले सरकार इसकी घोषणा कर सकती है।

विज्ञापन


सरकारी सूत्रों के मुताबिक इस प्रस्ताव को समय पर पूरा करने के लिए गृह मंत्रालय फिलहाल ओवरटाइम करने में जुटा हुआ है। इस संबंध में गृह मंत्रालय की पर्यटन मंत्रालय से भी चर्चा जारी है ताकि अमेरिकी नागरिकों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा दी जा सके।
विज्ञापन


हालांकि यह सुविधा उन्हीं लोगों के लिए होगी, जो भारत में सिर्फ घूमना-फिरना चाहते हैं या फिर अपने दोस्तों-रिश्तेदारों से मिलना चाहते हैं।

अमेरिकी पर्यटकों के लिए अहम फैसला

Modi US Visit - American tourists can get a Visa on Arrival facility.

नए प्रस्ताव के मुताबिक अमेरिकी नागरिक भारत में अधिकतम 30 दिनों तक रह सकता है।

जनवरी, 2010 में पांच देशों के नागरिकों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा शुरू की गई थी और अब यह सुविधा फिनलैंड, जापान, लक्जमबर्ग, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, कंबोडिया, वियतनाम, फिलीपींस, लाओस, म्यांमार, इंडोनेशिया और दक्षिण कोरिया समेत 11 देशों के लिए उपलब्ध है।

हालांकि सामरिक साझेदारी होने के बावजूद भारत और अमेरिका के बीच वीजा ऑन अराइवल की सुविधा पर सहमति नहीं बन पाई है, जबकि हर साल करीब 10 लाख अमेरिकी पर्यटक भारत घूमने आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed