फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   american salute to indian daughter indira nooyi

जन्मदिन विशेषः भारत की बेटी इंदिरा नूई को अमेरिकी करते हैं सलाम

Sun, 28 Oct 2012 01:02 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 28 Oct 2012 01:02 AM IST
विज्ञापन
american salute to indian daughter indira nooyi

चेन्नई के तमिल ब्राह्मण परिवार में पैदा हुईं इंदिरा नूई के बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि वह कभी अमेरिकी कंपनी पेप्सिको में सीईओ का पद संभालेंगी। दिलचस्प बात यह है कि 2006 में फोर्ब्स ने जब दुनिया की सबसे 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची जारी की तो उसमें नूई ने सोनिया गांधी (13वां) को पीछे छोड़ते हुए चौथा स्थान हासिल किया था।

विज्ञापन


चेन्नई में 28 अक्टूबर 1955 में पैदा हुई इंदिरा कृष्णमूर्ति नूई ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हॉली एंजेल्स एंग्लो इंडियन हायर सेकंडरी स्कूल में पूरी की। 1974 में मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से बैचलर डिग्री लेने के बाद नूई ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आईआईएम कोलकाता से एमबीए करने के बाद उन्होंने जॉनसन एंड जॉनसन से बतौर प्रोडक्ट मैनेजर करियर की शुरुआत की। हालांकि इस दौरान उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। 1978 में याले यूनिवर्सिटी से पब्लिक एंड प्राइवेट मैनेजमेंट में उन्होंने मास्टर डिग्री हासिल की।
विज्ञापन


इंदिरा नूई ने 1994 में पेप्सिको में काम करना शुरू किया था। पेप्सिको का मुनाफा और शेयर बाजार में मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़ाने में नूई की अहम भूमिका रही। पेप्सिको के 40 साल के इतिहास में इंदिरा नूई पांचवीं अध्यक्ष और सीईओ हैं। 2012 में पेप्सिको ने नूई को 17.1 मिलियन डॉलर (87.5 करोड़ रुपये) का पैकेज दिया। 2006 और 2008 में फोर्ब्स मैगजीन ने नूई की ताकत और प्रतिभा को सलाम करते हुए नूई को दुनिया की 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नूई को उनकी काबिलियत के लिए कई सम्मानों से नवाजा जा चुका है। यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट ने उन्हें अमेरिका की सबसे बेहतरीन लीडर का सम्मान दिया। 2008 में इंदिरा को 'अमेरिकन एकेडमी ऑफ आर्ट्स एंड साइंस' का फेलोशिप दिया गया। नूई की शादी राज के नूई से हुई है और उन्हें दो बेटियां हैं। फोर्ब्स ने नूई को 'वर्ल्ड पावरफुल मॉम्स' की सूची में तीसरा स्थान दिया था। किताब पढ़ने की शौकीन नूई को क्रिकेट और बेसबॉल बेहद पंसद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed