फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   american researcher find gold concept

जी हां, आपके टॉयलेट से निकलेगा सोना, जानिए कैसे!

Tue, 31 Mar 2015 12:49 PM IST
Updated Tue, 31 Mar 2015 12:49 PM IST
विज्ञापन
american researcher  find gold concept

अमेरिकी शोधकर्ता इंसान के मल से सोना और कई दूसरी कीमती धातुओं को निकालने का तरीका ढूंढ़ रहे हैं। शोधदल ने अमेरिका के मैला निष्पादन संयत्रों में इतना सोना पाया है जितना खनन के दौरान किसी खान में न्यूनतम स्तर पर पाया जाता है।

विज्ञापन


डेनवर में अमेरिकन केमिकल सोसायटी की 249वीं राष्ट्रीय बैठक में इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। कचरे से धातुओं को निकालने के कारण पर्यावरण में जहरीले पदार्थ भी कम मात्रा में घुलेंगे।

विज्ञापन

मिली कई दुर्लभ धातु

american researcher  find gold concept

यूएस जिओलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के सह-लेखक डॉक्टर कैथलीन स्मिथ ने बताया, " हमने खनन के दौरान न्यूनतम स्तर पर पाई जाने वाली मात्रा के बराबर सोना कचरे में पाया है।

" सोना और चांदी के अलावा इंसान के मल में पैलाडियम और वैनेडियम जैसी दुर्लभ धातु भी पाई जाती हैं। डॉक्टर स्मिथ ने बताया, "हम इन कीमती धातुओं को बेचने के मकसद से पाना चाहते हैं। इनमें तकनीकी मामलों में काम आनी वाली धातु वैनेडियम और तांबा भी शामिल है।"

ऐसे खोजा सोना

american researcher  find gold concept

शोधदल का आकलन है कि हर साल अमेरिका में गंदे पानी से 70 लाख टन ठोस कचरा निकलता है। जिसका आधा हिस्सा खेत और जंगल में खाद के रूप में इस्तेमाल किया जाता है और शेष आधे हिस्से को जला दिया जाता है या ज़मीन भरने में इस्तेमाल किया जाता है।

औद्योगिक खनन प्रक्रियाओं में धातु निकालने के लिए जिस रासायनिक विधि का इस्तेमाल किया जाता है, वैज्ञानिक उसी तरीके की सहायता से कचरे से धातु निकलने का प्रयोग कर रहे हैं। पिछले अध्ययन में वैज्ञानिकों के एक दूसरे दल ने आकलन लगाया था कि दस लाख अमेरिकी जितना कचरा पैदा करते हैं उसमें से एक करोड़ तीस लाख डॉलर की धातु निकल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed