दहला देगा अमेरिकी पुलिस का ये बर्बर चेहरा
(तस्वीर: सौजन्य से इंडियन एक्सप्रेस)
अमेरिकी पुलिस का एक क्रूर चेहरा सामने आया है। अमेरिकी पुलिस ने गुजरात के एक 57 वर्षीय निर्दोष शख्स की इतनी पिटाई की कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और उन्हें लकवा मार गया है।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, शख्स भातीय नागरिक हैं और उन्होंने काई अपराध नहीं किया था।
मेडीशन के अलबामा में पिछले सप्ताह 57 वर्षीय सुरेशभाई पटेल अपने बेटे के घर के बाहर टहल रहे थे तभी उनके किसी पड़ोसी ने पुलिस को सूचित किया कि बाहर कोई अनजान शख्स टहल रहा है।
इसके बाद वहां पर पहुंचे कुछ पुलिस वालों ने सुरेशभाई की पिटाई कर बुरी तरह से घायल कर दिया जिससे उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उन्हें लकवा मार गया और अभी भी हालत गंभीर है। वहीं अमेरिकी पुलिस ने भी अपनी सफाई दी है।
अंग्रेजी बोलना नहीं जानते थे सुरेशभाई
सुरशेभाई पटेट के बेटे चिराग ने स्थानीय मीडिया अल डॉट कॉम को बताया कि उनके पिता रोज की तरह ही घर के बार टहल रहे थे तभी कुछ पुलिस वाले आए और उन्हें जमीन में पटक दिया।
सुरेशभाई पटेल का बेटा चिराग अलबामा विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मास्टर कर रहे हैं और उनके एक्जाम करीब हैं। वहीं चिराग के एक 17 माह का बेटा भी है जिसकी देख रेख के लिए वे कुछ दिन पहले अमेरिका गए थे। बताया यह भी जा रहा है कि पुलिस के पूछताछ में सुरेशभाई गुजराती और हिंदी ही बोल पा रहे थे, वे अंग्रेजी बोलना नहीं जानते थे।
सुरेश भाई गुजरात के खेड़ा जिले के नाडियाड के रहने वाले हैं। मामले पर मेडीशन पुलिस ने कहा है कि उन्होंने वृद्ध की पिटाई करने वाले पुलिस अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस पिटाई का जो कारण बताया है उसमें 'काम्युनिकेशन बैरियर' यानी सुरेशभाई की ओर से अंग्रेजी न बोल पाने की समस्या बताई गई है।