फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   American Congressmen Modi's Fan - Modi Speech in Madison Square Garden - Modi in America

अमेरिकी सांसद भी हुए नरेंद्र मोदी के मुरीद

Tue, 30 Sep 2014 01:25 PM IST
एजेंसी/न्यूयॉर्क
एजेंसी/न्यूयॉर्क Updated Tue, 30 Sep 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
American Congressmen Modi's Fan - Modi Speech in Madison Square Garden - Modi in America

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अमेरिका दौरे पर सिर्फ एनआरआई लोगों का ही नहीं बल्कि अमेरिका के टॉप 40 सांसदों का दिल भी जीतने में कामयाब रहे। मैडिसन स्क्वायर पर मोदी का मैजिक देखकर प्रभावित हुए अमेरिकी सांसदों ने कहा कि मोदी ने जो भी बातें की वह बेहद प्रेरणा देने वाली ओर दूरदर्शी हैं।

विज्ञापन


मोदी ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में अपने भाषण के दौरान कहा कि वह चाय बेचने वाले एक छोटे आदमी थे जो आज इस मकाम तक पहुंचे है लेकिन वह छोटे लोगों के लिए बड़े काम करने की इच्छा रखते हैं।
विज्ञापन


मोदी की इस बात से वहां मौजूद अमेरिकी कांग्रेस के करीब 40 सदस्यों ने उनके साथ एक जुड़ाव महसूस किया। आलम यह कि किसी ने मोदी को करिश्माई व्यक्ति कहा तो किसी ने कहा कि वह देश को बदलने का माद्दा रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मोदी के आने से जश्न का माहौल'

American Congressmen Modi's Fan - Modi Speech in Madison Square Garden - Modi in America

इस मौके पर मौजूद जॉर्जिया से कांग्रेस सदस्य हैनरी सी हैंक जॉनसन ने कहा, अब यह बात समझ में आई कि भारत के लोगों ने मोदी को क्यों चुना है। टैक्सस से कांग्रेस के सदस्य पेटे ओल्सन ने कहा, कि उनके पास विजन है और उसे पूरा करने के लिए योजना भी है।

अमेरिका की मौजूदा प्रतिनिधि सभा में भारतीय मूल के अकेले अमेरिकी सांसद एमी बेरा ने मोदी के भाषण को प्रेरणा देने वाला बताया। बेरा ने कहा, मोदी के आने से इंडो-अमेरिकी समुदाय में जश्न का माहौल है। वहीं कांग्रेस की महिला सदस्य तुलसी गाबार्ड ने कहा कि जोश से भरे लोगों को मोदी ने शांति एवं दोस्ती का संदेश दिया जिसे सुनकर उन्हें बेहद अच्छा लगा।

पिछले साल मोदी से गुजरात में मुलाकात करने वाली व्योमिंग से अमेरिकी कांग्रेस की महिला सदस्य सिंथिया ल्यूमिन्स ने कहा कि अमेरिकी सांसद मोदी की उस बात से बेहद प्रभावित हुए जब उन्होंने कहा कि वह एक छोटे आदमी हैं और छोटे लोगों के लिए बड़ी चीजें करना चाहते हैं।

मीडिया में भी छाया मोदी मैजिक

American Congressmen Modi's Fan - Modi Speech in Madison Square Garden - Modi in America

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा को भले ही अभी तक अमेरिकी मीडिया ने ज्यादा तव्वजो नहीं दी थी लेकिन मैडिसन स्क्वायर गार्डन में मोदी को मिले भव्य स्वागत की खबर अमेरिकी मीडिया में छाई रही।

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने लिखा है कि मैडिकल स्क्वायर में एक सेलेब्रेटी की तरह मोदी का स्वागत हजारों लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ किया। मोदी के लिए जिस तरह से जश्न का माहौल तैयार किया था वह भारतीय समुदाय के उस मूड को दर्शाता है जो मोदी को एक महान नेता के रूप में देखते हैं। और जो भारत की समस्याओं को हल करने में सक्षम है।

वहीं लॉस एजिंल्स टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि न्यूयॉर्क में मोदी का स्वागत एक रॉक स्टार की तरह किया गया। इसके अलावा न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा है कि मोदी एक ऐसे व्यक्ति के रूप में नए इंडिया के आइडिया को बेचने आए है जिस पर इस बात के लिए यकीन किया जा सकता है कि वह अपने वायदों को पूरा करेंगे। इसके अलावा मोदी के कार्यक्रम को कई चैनलों ने प्राइम टाइम पर जगह दी साथ ही मोदी के खिलाफ न्यूयॉर्क में हुए विरोध प्रदर्शन को भी दिखाया।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, कार्यक्रम था शानदार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में मिले भव्य स्वागत के लिए भारतीय-अमेरिकी समुदाय का शुक्रिया अदा किया है। मोदी ने अपने ट्वीट में कहा ‘मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आयोजित कार्यक्रम बेहद शानदार था। साथ ही भारतीय समुदाय के लोगों से बात करना खास रहा। इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।’ मोदी ने कहा कि भरतीय समुदाय ने अपने कठिन परिश्रम, और मूल्यों के बल पर जो मुकाम हासिल किया है उन्हें उस पर गर्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed