मोदी के दीवाने हुए अमेरिकी,बना रहे ढोकला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र मोदी की दीवानगी अमेरिकियों के सिर चढ़ कर बोल रही है। मोदी की लोकप्रियता का असर ये है कि एक अमेरिकी वेबसाइट ढोकला बनाना सिखा रही है।
गुजराती खानो को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीवानगी छिपी नहीं है। वह गुजरात से दिल्ली आ गए लेकिन अपना खानसामा लाना नहीं भूले। मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भी गुजराती व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई।
प्रधानमंत्री बनने के बाद गुजरात विधानसभा में उन्होंने विदाई देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने गर्व से कहा था कि अब प्रधानमंत्री कार्यालय में भी गुजराती बोली जाएगी। खमन और ढोकला खाया जाएगा।
नरेंद्र मोदी के गुजरात प्रेम का ही असर है कि अब अमेरिकी अखबार भी अपन ढोकला बनाना सिखा रहे हैं।
ओबामा भी दे चुके हैं मोदी को न्योता
अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी वेबसाइट पर गुजराती व्यंजन ढोकला बनाने का तरीका बता रहा है। वेबसाइट ने ढोकला की तारीफ की है और उसे बनाने की विधि विस्तार से प्रकाशित की है।
आलेख में ढोकला बनाने के तरीके के साथ उसके फायदे भी बताए गए हैं। अमेरिकी मीडिया संस्थान की गुजराती व्यंजन में बढ़ी इस रुचि को अमेरिका में नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से जोड़ कर देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनावो में जीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बाराक ओबामा ने भी नरेंद्र मोदी को बधाई दी थी और उन्हें अमेरिका आने का निमंत्रण दिया था।
सिर चढ़ के बोलता है गुजरात-प्रेम
गुजरात प्रेम मोदी की बातों से अक्सर झलकता रहता है। लोकसभा चुनाव में उन्होंने गुजरात में किए गए अपने विकास कार्यो का जिक्र सभी रैलियों में किया। गुजारती भाषा और खाने को बढ़ावा देने में भी उन्होंने कई प्रयास किया है।
नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सार्क देशों के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित किया गया था। गुजरात की संस्कृति से रूबरू कराने के लिए गुजराती व्यंजनों का विशेष इंतजाम किया गया।
मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद कई एयरलांइस ने अपने मेनू में गुजराती व्यंजनों को शामिल करने की बात कही थी। भूटान यात्रा में भी मोदी के लिए विशेष रूप से गुजराती खाने के इंतजाम किया गया था।