फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   American external affairs minister expressed regret in devyani issue

देवयानीः अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, हां गलती हुई

Fri, 20 Dec 2013 12:06 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 20 Dec 2013 12:06 AM IST
विज्ञापन
American external affairs minister expressed regret in devyani issue

अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन कैरी ने दुर्व्यवहार का शिकार हुई भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरगड़े मामले में खेद जताया है।

विज्ञापन


जॉन कैरी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन को देर रात फोन कर पूरे मामले पर खेद जताया। पीटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक जॉन कैरी ने देवयानी के साथ हुए दुर्व्यवहार पर अफसोस जाहिर किया है।

12 दिसंबर को गिरफ्तार हुई भारतीय उपवाणिज्यक राजदूत देवयानी खोबरगड़े के मामले में खेद जताया है। डिप्टी स्पोक पर्सन मारी हॉर्फ ने जॉन कैरी का वक्तव्य जारी करते हुए कहा है कि अमेरिका में कानूनों को सभी पर लागू किया जाता है।

विज्ञापन


कैरी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि जिस हमारे राजदूतों को दूसरे देशों में इज्जत मिलती है। ठीक उसी तरह से दूसरे राष्ट्रों के राजदूतों को भी सम्मान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बयान जारी करके यह भी कहा है कि इस मुद्दे के जरिए अमेरिका और भारत के रिश्तों पर कोई असर न पड़े इस बात का भी ध्यान रखेंगे।

भारत ने इस पूरे मामले में सख्त रवैया अपनाते हुए अमेरिका के सामने दो शर्ते रखी थी। पहली तो अमेरिका पूरे मामले में खेद जताए दूसरा देवयानी पर लगे सारे आरोपों को खारिज किया जाए।

फिलहाल अमेरिका ने खेद तो जता दिया है, अब देखना है कि देवयानी पर लगे आरोपों को वापस लेता है या नहीं।

देवयानी का तबादला
इससे पहले भारत ने पूरे मामले में कदम उठाते हुए देवयानी खोबरगड़े का तबादला न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भारतीय स्थायी मिशन में कर दिया गया है ताकि उन्हें पूर्ण राजनयिक सुरक्षा मिल सके।


पिछले गुरुवार को घरेलू सहायक संगीता रिचर्ड के वीजा में जालसाजी के मामलें में गिरफ्तार देवयानी खोबरगड़े को मैनहट्टन की अदालत ने कल ढाई लाख डॉलर के मुचलके पर जमानत दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed